Hot News

आज लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं

Surya Grahan 2026: आज यानी 12 अगस्त 2026 को श्रावण अमावस्या के दिन साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा. हिंदुस्तानीय समय के अनुसार, ग्रहण रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त को देर रात 1:27 बजे समाप्त होगा. शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण शुरू होने से करीब 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. इस दौरान पूजा-पाठ और कई धार्मिक कार्यों को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं.

क्या हिंदुस्तान में मान्य होगा सूतक काल?

शास्त्रों और वैदिक पंचांग के अनुसार, हिंदुस्तान में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. मान्यता है कि ग्रहण का सूतक केवल उन्हीं स्थानों पर माना जाता है, जहां ग्रहण दिखाई देता है. चूंकि यह सूर्य ग्रहण हिंदुस्तान में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: रात 9:04 बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

सूतक काल लगने पर क्या होता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ, मंदिर में प्रवेश, यात्रा और अन्य शुभ कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है. इस दौरान भगवान का नाम लेने और मंत्र जाप करने को शुभ माना जाता है. हालांकि, हिंदुस्तान में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा.

कहां-कहां दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

  • पूर्ण सूर्य ग्रहण: स्पेन, आइसलैंड, ग्रीनलैंड और आर्कटिक के कुछ क्षेत्रों में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा.
  • आंशिक सूर्य ग्रहण: यूरोप के कई अन्य देशों, उत्तरी अमेरिका और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: रिश्तों पर न लगने दें मनमुटाव का ‘ग्रहण’, आज साल के अंतिम सूर्यग्रहण पर पति-पत्नी साथ मिलकर करें ये सरल उपाय

The post आज लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें हिंदुस्तान में सूतक काल मान्य होगा या नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top