जानकारी के अनुसार, ‘केएमपी मुटियारा सेंटोसा 2’ नाम की यह नौका सुराबाया के तंजुंग पेराक बंदरगाह से रवाना होकर मकासार जा रही थी. यात्रा शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद कप्तान ने जहाज में आग लगने की सूचना आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को दी. इसके तुरंत बाद ही जहाज से संपर्क टूट गया. सुराबाया खोज एवं बचाव (SAR) कार्यालय के मुताबिक, घटना के समय नौका सपुदी द्वीप से लगभग 19 समुद्री मील उत्तर में मौजूद थी.
जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे यात्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि देखते ही देखते आग ने नौका को अपनी चपेट में ले लिया और उससे घना काला धुआं उठने लगा. दहशत के माहौल में लाइफ जैकेट पहने यात्री जहाज के एक कोने में सिमट गए. खुद को बचाने के लिए कई यात्री जलती नौका से सीधे समुद्र में कूद गए.
राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के कई जहाज मदद के लिए आगे आए. सुराबाया खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख नानंग सिगिट ने बताया.
“टीबी हसनूर 26 और ब्रिटिश मेंटर नाम के जहाज समुद्र में कूदे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं. चार अन्य जहाज भी मौके पर राहत कार्य में तैनात हैं.”
The post इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास नौका में लगी आग, 5 लोगों की मौत और 41 लापता appeared first on Naya Vichar.
