Hot News

इन इशारों को भूलकर भी नजरअंदाज करने की न करें गलती, मां लक्ष्मी के आगमन के हो सकते हैं संकेत

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन सही से किया जाए, तो इसके परिणाम काफी सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करना जीवन में परेशानियां भी लेकर आ सकता है. हमारे इसी वास्तु कुछ ऐसे संकेतों का भी जिक्र मिलता है, जो हमें उस समय दिखाई देते हैं जब हमारे घर पर मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं. आज हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि आप इन्हें पहचान लें और अपनी जिंदगी में आने वाली खुशियों के लिए तैयार रहना शुरू कर दें. तो चलिए इन शुभ संकेतों के बारे में जानते हैं.

तुलसी का हरा-भरा रहना

अगर आपके घर में मौजूद तुलसी का पौधा पहले की तुलना में ज्यादा हरा-भरा और स्वस्थ रहने लगा है, तो यह बताता है कि आपके घर पर मां लक्ष्मी का वास हो रहा है या फिर हो चुका है. तुलसी का पौधा सुख-समृद्धि को अट्रैक्ट करने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा यह आपके घर और जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा को बढ़ाने का भी काम करता है.

यह भी पढ़ें: सुनने में अजीब, लेकिन ये 5 आदतें बन सकती हैं आपकी परेशानी की वजह, जान लें

अचानक पैसों का फायदा होना

अगर आपको या फिर आपके घर पर बिना किसी खास कारण के भी अचानक पैसों का फायदा होने लगे या फिर किसी को पैसे कमाने के नए मौके मिलने लगें, तो यह इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आपके घर पर मां लक्ष्मी का आगमन हो चुका है. अचानक पैसों का फायदा होना किसी शुभ संकेत से कम नहीं होता.

घर में पॉजिटिव माहौल बनना

अगर आपके घर पर बिना किसी खास कारण के भी खुशहाली और शांति का माहौल रहने लगा है, परिवार के सभी सदस्य आपने में प्यार में रहने लगे हैं, तो इन्हें भी शुभ संकेत ही माना जाता है. जब घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है, तो इस तरह के पॉजिटिव माहौल अपने आप ही बनने लग जाते हैं.

बार-बार शुभ चीजों का दिखना

अगर आपको अनजाने में भी बार-बार शुभ चीजें कैसे कि शंख, मोर के पंख, कमल का फूल या फिर इस तरह की चीजें बार-बार दिखने लगें, तो यह भी एक संकेत है कि आपके जीवन में शुभ समय जल्द आने वाला है. ये सभी चीजें मां लक्ष्मी से जुड़ी हुई मानी जाती हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपका घर दे रहा है बर्बादी के संकेत? इन 5 आसान टेस्ट से मिनटों में पहचानें वास्तु दोष

सुबह-सुबह अच्छी समाचार मिलना

अगर आप आये दिन सुबह के समय अच्छी समाचारें मिल रही हैं या फिर आपके दिन की शुरुआत ही पॉजिटिव घटनाओं से हो रही है, तो यह भी मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर होने का संकेत माना जाता है.

घर में सुगंध का अनुभव होना

अगर आपको अपने घर पर बिना किसी कारण के भी अच्छी खुशबू का एहसास हो रहा है, तो आपको इसे भी एक शुभ संकेत ही मानना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आपके घर पर मां लक्ष्मी की मौजूदगी को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: नए घर में शिफ्ट होने से पहले जरूर जान लें वास्तु शास्त्र के ये 6 नियम, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं परेशानियां

The post इन इशारों को भूलकर भी नजरअंदाज करने की न करें गलती, मां लक्ष्मी के आगमन के हो सकते हैं संकेत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top