नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने बाढ़ राहत कोष में सहयोग के लिए अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा।
उपमुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ राहत कोष में एक माह का वेतन देने की जानकारी मिलने के बाद सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल के लिए उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। लोगों ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में राहत कार्यों के लिए दिया गया यह सहयोग प्रभावित परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगा।
उपमुख्यमंत्री की इस पहल पर खुशी जाहिर करने वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, वीरेंद्र ईश्वर, विपिन कुमार ईश्वर, विधाकर झा, रामकुमार झा, विशाल कुमार, अनिल सिंह बाबा, भोला कुमार, साकिर रजा, रितेश राय, हरेराम सहनी, अजीत कुमार, घनश्याम ठाकुर, अजीत कुमार झा, नागराज झा, मुखिया मिथिलेश कुमार, हितेश कुमार, महेंद्र राय, नीरज कुमार झा, राजीव कुमार दास, रामलाल झा, अजय राय, संतोष राम, मुकेश कुमार, तेज नारायण सहनी, ताराकांत राय, मोहन झा आदि शामिल हैं