Hot News

बर्गर खाने का मन हो तो बाहर से ऑर्डर करने की जरूरत नहीं, घर पर मिनटों में बनाएं ये 5 टेस्टी और यूनिक रेसिपी

Instant Burger Recipe: शाम के समय जब हमें हल्की सी भूख लगनी शुरू होती है, तो ऐसा मन करता है कि कुछ बहुत ही टेस्टी, चटपटा और मजेदार सा खाने को मिल जाए. अगर घर पर छोटे शिशु हैं, तो उनकी इस छोटी सी भूख को मिटाने के लिए अक्सर हम अपने नजदीकी रेस्टोरेंट से बर्गर ऑर्डर कर लेते हैं. अगर आप भी आए दिन खुद के लिए या फिर अपने बच्चों के लिए बर्गर ऑर्डर करते रहते हैं, तो आपको यह समझना होगा कि बाहर के बर्गर में इस्तेमाल की जाने वाली ब्रेड, बार-बार इस्तेमाल किया गया ऑयल और अनहाइजीनिक इंग्रीडिएंट्स सेहत को कितना ज्यादा नुकसान पहुँचा सकते हैं. लेकिन एक अच्छी बात यह भी है कि आप रेस्टोरेंट जैसा एकदम टेस्टी और चटपटा बर्गर घर पर भी काफी कम समय में आसानी से बना सकते हैं.

घर पर बने ये बर्गर बहुत ही फ्रेश, हाइजीनिक और हेल्दी होते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी तरह के 5 इंस्टेंट बर्गर की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप शाम की इस भूख को शांत करने के लिए मिनटों में तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन्हें बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

instant burger recipe

ऑल टाइम फेवरेट क्लासिक आलू टिक्की बर्गर

क्लासिक आलू टिक्की बर्गर बच्चों से लेकर बड़ों, सभी का ऑल-टाइम फेवरेट स्नैक होता है. इसे बनाना सबसे ज्यादा आसान और कम समय का काम होता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू लें और फिर उसमें थोड़े से उबले मटर, नमक, गरम मसाला और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इस मसाले की गोल-गोल टिक्की बनाएं. अब एक तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और टिक्की को दोनों तरफ से तब तक सेकें जब तक वह गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाए. इसके बाद एक बर्गर बन को बीच में से काटें और तवे पर थोड़ा सा बटर लगाकर हल्का सेक लें. अब बन के नीचे वाले हिस्से पर टोमैटो सॉस या मयोनीज लगाएं और फिर उसके ऊपर गर्मागर्म आलू टिक्की रखें. अब इस टिक्की के ऊपर प्याज और टमाटर के गोल-गोल कटे टुकड़े रखें और ऊपर से बन का दूसरा हिस्सा रख दें. आपका टेस्टी आलू टिक्की बर्गर सर्व करने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: खिचड़ी को समझते हैं बोरिंग और बीमारों का खाना? ये 5 टेस्टी रेसिपीज ट्राय करने के बाद बदल जाएगी आपकी सोच

अगर क्रीमी चीज और वेजी बर्गर

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें चीजी और क्रीमी स्वाद अच्छा लगता है, तो आपके लिए यह रेसिपी सबसे ज्यादा बेस्ट साबित हो सकती है. क्रीमी चीज और वेजी बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बारीक कटा खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च और उबले हुए कॉर्न मिला लें. अब इसमें दो चम्मच मयोनीज, थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर और चुटकी भर नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद एक बर्गर बन को दो हिस्सों में काटें और निचले हिस्से पर थोड़ा सा बटर या हरी चटनी लगाएं. इसके बाद सब्जियों का तैयार किया हुआ क्रीमी मिक्सचर इसके ऊपर फैलाएं. अब इसके ऊपर एक चीज स्लाइस रखें और ऊपर से बन बंद कर दें. अगर आप चाहें तो इसे तवे पर 1 मिनट के लिए हल्का सा गरम कर सकते हैं ताकि चीज थोड़ा पिघल जाए और बर्गर और भी टेस्टी लगे.

ट्राई करें प्रोटीन से लोडेड इंस्टेंट पनीर बर्गर

पनीर बर्गर खाने में जितना टेस्टी और मजेदार लगता है, प्रोटीन से लोडेड होने की वजह से सेहत के लिए भी इसे उतना ही फायदेमंद माना जाता है. पनीर बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के स्क्वायर और थोड़े मोटे टुकड़े काट लें. इसके बाद तवे पर थोड़ा सा बटर या तेल डालें और पनीर के टुकड़ों पर नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला छिड़ककर दोनों तरफ से हल्का सेक लें. अब बर्गर बन के एक हिस्से पर तंदूरी मयोनीज या नॉर्मल मयोनीज और दूसरे हिस्से पर हरी चटनी लगाएं. अब बन के ऊपर सेकी हुई पनीर की स्लाइस रखें और फिर इसके ऊपर प्याज के छल्ले और पत्तागोभी का एक छोटा पत्ता रखें. अब ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें और बन को बंद कर दें। यह प्रोटीन-रिच बर्गर सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है.

ये भी पढ़ें: शाम की चाय का मजा करना है दोगुना? आलू से बनाएं ये 5 चटपटे और क्रिस्पी स्नैक्स, 10 मिनट में होंगे तैयार

ट्राय करें आलू और पनीर से अलग हेल्दी सोया बर्गर

अगर आप आलू या पनीर से कुछ बिल्कुल ही अलग, नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो आपके लिए सोया बर्गर एक बेहतरीन चॉइस है. इसे बनाने में न ज्यादा समय लगता है और न ही मेहनत. इस बर्गर को बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो लेना है. इसके बाद इसका पानी अच्छी तरह निचोड़कर इसे मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें. अब इसमें एक उबला आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक-मसाले मिलाकर टिक्की बना लें. अब एक तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर इस टिक्की को अच्छे से सेक लें. इसके बाद बर्गर बन पर बटर, हरी चटनी और टोमैटो सॉस लगाएं. अब इस पर टिक्की रखें और साथ में प्याज और खीरे की स्लाइस लगाकर बन को बंद कर दें. यह बर्गर खाने में बहुत टेस्टी लगता है और शरीर को ताकत भी देता है.

बच्चों को बहुत पसंद आएगा तवा बटर मैगी बर्गर

छोटे बच्चों को मैगी और बर्गर दोनों ही बहुत अच्छे लगते हैं. ऐसे में अगर आप इन दोनों ही चीजों का मजा उन्हें एक ही डिश में देना चाहते हैं, तो तवा बटर मैगी बर्गर आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बच्चों की फेवरेट मैगी बनाकर तैयार कर लें. इस बात का ख्याल रखें कि मैगी ड्राई बनी हो और उसमें पानी बिल्कुल भी न रह जाए. अब बर्गर बन को बीच से काटें और तवे पर बटर लगाकर सेक लें. इसके बाद बन के निचले हिस्से पर टोमैटो सॉस लगाएं और उसके ऊपर थोड़ी सी पकी हुई मैगी रखें. मैगी के ऊपर आप चाहें तो थोड़ा सा चीज या चीज स्लाइस भी रख सकते हैं. लास्ट में ऊपर से प्याज के गोल टुकड़े रखें और बन बंद कर दें. यह यूनिक बर्गर बच्चों को बहुत पसंद आएगा.

ये भी पढ़ें: न दाल भिगोने की जरूरत न बैटर फर्मेंट करने की टेंशन, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ये 5 तरह के टेस्टी डोसे

The post बर्गर खाने का मन हो तो बाहर से ऑर्डर करने की जरूरत नहीं, घर पर मिनटों में बनाएं ये 5 टेस्टी और यूनिक रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top