Hot News

कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें

Lingam: ओटीटी दर्शकों के लिए एक और दमदार थ्रिलर वेब सीरीज आने वाली है. साउथ एक्टर कथिर की अपकमिंग सीरीज ‘लिंगम’ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. सस्पेंस, इमोशन और एक्शन से भरपूर इस सीरीज का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. अब आखिरकार इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

Lingam OTT Release: कब और कहां देखें ‘लिंगम’?

‘लिंगम’ जल्द ही जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है. मेकर्स ने हाल ही में इसका नया अपडेट शेयर करते हुए लिखा, “यहां डर ही असली ताकत है… और लिंगम वही इंसान है जिसने इसे तोड़ दिया.” कथिर स्टारर ‘लिंगम’ 26 जून 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. यह एक थ्रिलर ड्रामा सीरीज है, जिसमें जबरदस्त इमोशनल एंगल भी देखने को मिलेगा.

Lingam Story: क्या है कहानी?

सीरीज की कहानी एक ऐसे कबड्डी खिलाड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जिंदगी में बड़ा अधिकारी बनने का सपना देखता है. लेकिन एक अहम मैच के दिन हुई दर्दनाक घटना उसकी पूरी जिंदगी बदल देती है. धीरे-धीरे वह ऐसी खतरनाक दुनिया में फंस जाता है, जहां उसे खुद को बचाने और हालात से लड़ने के लिए बदलना पड़ता है. यही सफर उसे एक आम इंसान से बेहद ताकतवर और खतरनाक शख्स बना देता है.

Lingam Starcast: स्टारकास्ट ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

‘लिंगम’ में कथिर और दिव्या हिंदुस्तानी लीड रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा पूर्णिमा रवि, सत्या, बोस वेंकट और निखिला शंकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर विमल भी सीरीज में स्पेशल अपीयरेंस करते नजर आ सकते हैं. यही वजह है कि फैंस के बीच इस शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस सीरीज को लक्ष्मी सरवणकुमार ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्ममेकर प्रशांत पांडियाराज इसे प्रेजेंट कर रहे हैं।

‘सुजल 2’ के बाद फिर लौटे कथिर

वर्कफ्रंट की बात करें तो कथिर हाल ही में वेब सीरीज ‘सुजल: द वोर्टेक्स सीजन 2’ में नजर आए थे. इस सीरीज में उन्होंने सब-इंस्पेक्टर चक्रवर्ती का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब ‘लिंगम’ में उनका बिल्कुल अलग और इंटेंस अवतार देखने को मिलने वाला है. इसके अलावा कथिर जल्द ही दुलकर सलमान की फिल्म ‘आई एम गेम’ में भी नजर आएंगे. यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म 20 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें– मैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है

यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

The post कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top