NEET UG 2026 New Date: 3 मई को आयोजित हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 रद्द करने के बाद अब NTA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. नीट यूजी परीक्षा अब कब होगी, इसकी नई डेट क्या होगी, इस पर NTA के डीजी अभिषेक सिंह का बयान सामने आया है.
नई डेट को लेकर NTA ने जारी किया बयान
मीडिया से बातचीत के दौरान अभिषेक सिंह ने कहा कि गेस पेपर के बहुत से सवाल NEET UG परीक्षा के प्रश्नपत्र से मैच हो रहे थे. ये गेस पेपर परीक्षा से एक दो दिन पहले यानी कि 1-2 मई को कई स्टूडेंट्स तक पहुंच गई थी. ऐसे में पेपर कैंसल कर दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल नीट परीक्षा की नई डेट नहीं जारी की गई है. नए शेड्यूल के अनुसार, जानकारी 7 से 10 दिनों में दे दी जाएगी.
आगे उन्होंने कहा कि जैसा कि हमने जांच में पाया पूरा पेपर टेलीग्राम या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर नहीं आया था. लेकिन कुछ सवाल गेस पेपर से मिलते-जुलते जरूर थे, जिसे देखते हुए हमने एग्जाम रद्द किया. केंद्र प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए इसे CBI को सौंप दिया है.
#WATCH | Delhi: On NEET-UG 2026 exam cancelled due to allegations of paper leak, NTA DG Abhishek Singh says, “No, the entire paper was never available on Telegram or any other channel as far as we have verified the reports…” pic.twitter.com/WJXUVdoHOm
— ANI (@ANI) May 12, 2026
क्यों रद्द हुई NEET UG परीक्षा?
NTA ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा को रद्द कर दिया है. एजेंसी के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट्स के बाद यह फैसला लिया गया. पेपर लीक और कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया.
दोबारा आवेदन करना होगा या नहीं?
NTA ने साफ किया है कि छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी. मई 2026 सत्र के दौरान किया गया आवेदन, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवारों की डिटेल्स दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए भी मान्य रहेंगी. साथ ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा.
कब जारी होंगे नए एडमिट कार्ड?
एजेंसी ने कहा है कि नई परीक्षा की डेट जल्द-से-जल्द जारी की जाएगी. एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे. इसकी जानकारी NTA की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य ऑफिशियल चैनलों पर दी जाएगी.
छात्रों को क्या सलाह दी गई?
NTA ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर ही भरोसा करें. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी से बचें. मन में किसी भी तरह के सवाल के लिए NTA द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.
यह भी पढ़ें- NEET (UG) रद्द : पेपर लीक की आशंका, 3 मई को हुई थी परीक्षा, CBI जांच के बाद दोबारा एग्जाम कब?
The post कब आएगी NEET परीक्षा की नई डेट? NTA के DG ने जारी किया बयान appeared first on Naya Vichar.

