क्या आप एक ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं जो सस्ती हो, दमदार माइलेज दे और जिसका मेंटेनेंस भी न के बराबर हो? हिंदुस्तान में मिडिल क्लास के लिए एक ‘पैसा वसूल’ बाइक चुनना आसान काम नहीं है. हमने आपके लिए बाजार में मौजूद 5 ऐसी कम्यूटर बाइक्स चुनी हैं, जो कम कीमत, माइलेज और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिहाज से खास हैं. आइए देखते हैं लिस्ट:
एक नजर में पैसा वसूल बाइक्स
| रैंक | बाइक | एक्स-शोरूम कीमत | इंजन | पावर | माइलेज/फ्यूल एफिशिएंसी |
| 1 | TVS Sport | ₹59,100 से | 109.7cc | 6.03 kW | 65-75 kmpl |
| 2 | Hero HF Deluxe | ₹59,477 से | 97.2cc | 5.9 kW | 68 kmpl |
| 3 | Honda Shine 100 | ₹68,767 से | 98.98cc | 5.43 kW | 55-65 kmpl |
| 4 | Bajaj Platina 100 | ₹72,942 से | 99.59cc | 8.2 PS | 65-70 kmpl |
| 5 | Bajaj Platina 110 | ₹75,797 से | 115.06cc | 9.5 PS | 70-72 kmpl |
ये भी पढ़ें: 4 करोड़ की कुल संपत्ति, फिर 13 करोड़ की Rolls-Royce में कैसे नजर आईं विधायक मैथिली ठाकुर? जानें पूरा सच
TVS Sport: सबसे कम बजट में मजबूत पैकेज
अगर बजट आपकी पहली प्राथमिकता है तो TVS Sport सबसे दिलचस्प ऑप्शंस में से एक है. इसकी शुरुआती कीमत ₹59,100 है. इसमें 109.7cc का इंजन है, जो 6.03 kW पावर और 8.7 Nm टॉर्क देता है. इसमें 4-speed गियरबॉक्स और ET-Fi फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी मिलती है.
ARAI के अनुसार TVS Sport 65-75 kmpl तक माइलेज दे सकती है. कंपनी ET-Fi टेक्नोलॉजी के जरिए माइलेज में सुधार का दावा भी करती है. यानी कम शुरुआती कीमत के साथ यहां 100cc से थोड़ा बड़ा इंजन और अच्छा टॉर्क मिल जाता है.
किसके लिए अच्छी?
- कम कीमत में 110cc बाइक चाहिए
- माइलेज और पिकअप दोनों का संतुलन चाहते हैं
- शहर में रोजाना लंबा आना-जाना है
Hero HF Deluxe: कम कम कीमत में रिलायबल बाइक
अगर रिलायबिलिटी आपकी प्राथमिकता है तो Hero HF Deluxe सबसे दिलचस्प ऑप्शंस में से एक है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹59,477 से शुरू होती है. इसमें 97.2cc इंजन मिलता है, जो 5.9 kW की अधिकतम पावर और 8.05 Nm टॉर्क देता है. ARAI के अनुसार इसकी माइलेज 68 kmpl है.
बाइक में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जरूरी चीजें मिलती हैं. इसका इंजन फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आता है और यह रोजाना सफर करने वालों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.
किसके लिए अच्छी?
- कम बजट में नई बाइक चाहिए
- रोज ऑफिस/कॉलेज आना-जाना है
- माइलेज प्राथमिकता है
Honda Shine 100: हल्की और आसान कम्यूटर
Honda Shine 100 भी कम बजट वाली कम्यूटर बाइक्स में मजबूत विकल्प है. कंपनी इसे ₹68,767 एक्स-शोरूम की कीमत पर पेश करती है. इसमें 98.98cc, single-cylinder, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है. यह 5.43 kW पावर और 8.04 Nm टॉर्क देता है और 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. ARAI के अनुसार इस बाइक में आपको 55-65 kmpl तक का माइलेज मिल जाएगा.
किसके लिए अच्छी?
- आसान और हल्की कम्यूटर चाहिए
- Honda का 100cc पैकेज पसंद है
- रोजमर्रा में कम जटिल बाइक चाहिए
Bajaj Platina 100: कंफर्ट के साथ 8.2 PS पावर
Bajaj Platina 100 की एक्स-शोरूम कीमत ₹72,942 से शुरू होती है. इसमें 99.59cc DTS-i इंजन मिलता है. यह 8.2 PS की पावर और 8.3 Nm टॉर्क देता है, यानी 100cc कम्यूटर सेगमेंट में इसका आउटपुट अच्छा है.
Platina 100 की एक खासियत इसका कंफर्ट-फोकस्ड सेटअप है. ComforTec technology, लंबी सीट और बेहतर शॉक एब्जॉर्बशन इस बाइक की खासियत है. इसमें 11-लीटर फ्यूल टैंक भी मिलता है. ARAI के अनुसार इस बाइक में आपको 65-70 kmpl तक का माइलेज मिल जाएगा.
किसके लिए अच्छी?
- खराब सड़कों पर ज्यादा चलना है
- आरामदायक कम्यूटर चाहिए
- 100cc में थोड़ा बेहतर पावर आउटपुट चाहते हैं
Bajaj Platina 110: 100cc से थोड़ा ज्यादा दम
अगर आपको लो-बजट बाइक में थोड़ा बेहतर परफॉर्मेंस चाहिए तो Platina 110 पर नजर डाल सकते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹75,797 से शुरू होती है. इसमें 115.06cc का इंजन है, जो 9.5 PS पावर और 9.9 Nm टॉर्क देता है. इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स और CBS ब्रेकिंग भी मिलती है.
बाइक में स्प्रिंग-इन-स्प्रिंग सस्पेंशन और लॉन्ग, plush seat जैसे कंफर्ट-फोकस्ड एलिमेंट्स दिए गए हैं. Bajaj इसे बेहतर पिकअप और फ्यूल एफिशिएंसी के बैलेंस के साथ पेश करता है. यानी अगर आपका फोकस सिर्फ माइलेज नहीं, बल्कि थोड़ा ज्यादा दमदार इंजन भी है तो यह ऑप्शन ज्यादा प्रैक्टिकल हो सकता है. Bajaj Platina 110 में ARAI माइलेज 70-72 kmpl का मिलता है.
किसके लिए अच्छी?
- 100cc से ज्यादा पॉवर चाहिए
- रोज शहर और कभी-कभार हाईवे पर चलाना है
- आरामदायक कम्यूटर चाहते हैं
ये भी पढ़ें: देश में सबसे ज्यादा बिक रहा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, अगस्त में धड़ाधड़ बिक गईं 52 हजार यूनिट्स
The post कम कीमत में पैसा वसूल बाइक्स: माइलेज में नंबर-1 और बजट फ्रेंडली, ये हैं हिंदुस्तान की बेस्ट वैल्यू फॉर मनी 2-व्हीलर्स appeared first on Naya Vichar.