Hot News

Sun Transit: नौकरी-व्यापार में इन 6 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, 27 सितंबर को सूर्य बदलेंगे नक्षत्र

Sun Transit 2026 in Hast: नौ ग्रहों में राजा कहे जाने वाले सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य 27 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. हस्त नक्षत्र में सूर्य ग्रह की मौजूदगी 10 अक्टूबर को रात 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. सूर्य देव हस्त नक्षत्र में 13 दिनों तक मौजूद रहेंगे. सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन 6 राशियों के जातकों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आएगा, ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय से जानिए.

मेष राशि: प्रशासनी क्षेत्र से धन लाभ

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में इजाफा होगा. प्रशासनी क्षेत्र से धन लाभ के कई योग हैं. आंख से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. पिता या बड़े भाई से जरूरी कार्यों में मदद मिलेगी. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी.

सिंह राशि: प्रशासनिक क्षेत्र में मिलेगी सफलता

प्रशासनी योजना से लाभ मिल सकता है. नौकरी में अधिकारियों से लाभ मिल सकता है. उच्च पद प्राप्त होने का योग है. कार्यक्षेत्र में किसी साथी की मदद से बड़ा काम बनेगा. प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नेतृत्व से जुड़े जातकों का कद बढ़ सकता है. जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होगा.

कन्या राशि: नौकरी से जुड़ा आर्थिक काम सफल होगा

व्यापार करने वाले जातकों की दैनिक आमदनी बढ़ेगी. किसी प्रशासनी योजना का लाभ मिलेगा. नौकरी करने वाले जातकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. समाज में हर वर्ग का सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी से जुड़ा कोई आर्थिक काम सफल होगा. पिता से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे चिंता दूर होगी.

ये भी पढ़ें: Surya Gochar: सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, 30 दिन संभलकर रहें इन 7 राशियों के लोग; करियर-कारोबार पर पड़ेगा असर

वृश्चिक राशि: मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि

साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी. पिता से जुड़ी संपत्ति का लाभ मिल सकता है. पिता के आशीर्वाद या सहयोग से कोई बड़ा काम बनेगा. मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के कई योग बनेंगे. कार्यस्थल पर आत्मविश्वास बना रहेगा. किसी बड़ी योजना का नेतृत्व कर सकते हैं. आंख से जुड़ी परेशानी का हल निकलेगा.

धनु राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार नजर आएगा

प्रशासनी योजना से जुड़े जातकों की आमदनी बढ़ेगी. धन से जुड़ा काम बनेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार नजर आएगा. पिता से अचानक धन लाभ होगा. प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने वाले जातकों की स्थिति पहले से अच्छी होगी. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे आने वाले समय में लाभ होगा.

मीन राशि: पैतृक संपत्ति का लाभ

पिता से संबंध मधुर होंगे और उनके आशीर्वाद से कोई बड़ी योजना सफल होगी. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद खत्म होगा. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी. नौकरी से जुड़ा महत्वपूर्ण काम बनेगा.

ये भी पढ़ें: Mars Transit: 23 दिनों तक पुष्य नक्षत्र में रहेंगे मंगल, किन 6 राशि के जातकों को धन और सेहत के मोर्चे पर रहना होगा सावधान?

The post Sun Transit: नौकरी-व्यापार में इन 6 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, 27 सितंबर को सूर्य बदलेंगे नक्षत्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top