हिंदुस्तान में स्कूटर खरीदते समय लोग सिर्फ पावर, टॉप स्पीड या एक्सेलरेशन के बारे में ही नहीं पूछते. इनमें से सब कुछ देखने के बाद वे एक बार स्कूटर पर बैठकर यह भी जरूर चेक करते हैं कि क्या उनके दोनों पैर आराम से जमीन तक पहुंच रहे हैं. सच कहें तो डेली राइड में यही बात कई बार सबसे ज्यादा मायने रखती है. शहर के ट्रैफिक में बार-बार सिग्नल पर रुकना हो या तंग पार्किंग स्पेस में स्कूटर संभालना, कम सीट हाइट वाला स्कूटर चलाना कहीं ज्यादा आसान और कम्फर्टेबल होता है. अगर आप भी ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जिसकी सीट हाइट कम हो, तो आइए एक नजर डालते हैं उन पर.
Bajaj Chetak
इसकी 760 mm की सीट हाइट इसे हिंदुस्तान की सबसे कम सीट हाइट वाली मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक बनाती है. ये उन राइडर्स के लिए बेस्ट है जो ऊंची सीट वाली स्कूटर्स पर अनकम्फर्टेबल महसूस करते हैं. चेतक पर दोनों पैर आसानी से जमीन पर टिक जाते हैं, जिससे ट्रैफिक में रुकना-चलना काफी आसान हो जाता है. रेंज की बात करें तो वेरिएंट के हिसाब से यह 120 km से ज्यादा की दावा की गई रेंज देती है. इसके अलावा कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और TFT डिस्प्ले जैसे मॉडर्न फीचर्स भी इसमें मिलते हैं.
TVS iQube
TVS iQube की सीट हाइट 770 mm है. इसकी चौड़ी सीट, अच्छी विजिबिलिटी और कम्फर्टेबल राइडिंग पोजिशन लंबी या डेली राइड को बेहद आसान बना देती है. TVS ने इसे अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया है, जिनमें टॉप वेरिएंट 140 km से ज्यादा की रेंज का दावा करते हैं. शहर के ट्रैफिक में iQube चलाना बेहद आसान लगता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें कुछ भी बेवजह जटिल नहीं लगता.
यह भी पढ़ें: 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास
Ather Rizta
इसकी लंबी और चौड़ी सीट आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है.वहीं 780 mm की सीट हाइट इसे लगभग हर तरह के राइडर के लिए आसान और कम्फर्टेबल बनाती है. इसमें आपको बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिससे डेली का सामान आसानी से रखा जा सकता है. टॉप वेरिएंट्स में 159 km तक की IDC रेंज का दावा किया गया है, जबकि ट्रैक्शन कंट्रोल और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं.
Hero Vida V1
इसकी सीट हाइट 780 mm है, जो Ather Rizta के बराबर है. जैसे ही आप थ्रॉटल को थोड़ा ज्यादा घुमाते हैं, स्कूटर की फुर्ती तुरंत महसूस होने लगती है. वहीं, इसकी रिमूवेबल बैटरी उन लोगों के लिए काफी काम की है जिनके पास पार्किंग में फिक्स्ड चार्जिंग की सुविधा नहीं है. बैटरी को निकालकर घर या ऑफिस में आसानी से चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, Vida V1 में टचस्क्रीन डिस्प्ले, कई राइड मोड्स और वैरिएंट के हिसाब से अच्छी रेंज भी मिलती है.
यह भी पढ़ें: 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 163 km तक की रेंज… जानें क्यों ये स्कूटर कहलाती है ‘स्कूटर का SUV’
The post कम हाइट वाले लोगों के लिए परफेक्ट हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, पार्किंग और ट्रैफिक में नहीं होगी परेशानी appeared first on Naya Vichar.

