Satish Jarkiholi : कर्नाटक की नेतृत्व में जारी हलचल के बीच कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा कि सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद यह पक्का है कि डीके शिवकुमार ही प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने कहा कि इस बात में कोई शक की गुंजाइश ही नहीं हैं.
हाईकमान ने डीके शिवकुमार को चुना है
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Congress leader Satish Jarkiholi says, “…After Siddaramaiah’s resignation, it is certain that DK Shivakumar will be the CM. There is no doubt about it…High command has decided that DK Shivakumar will be our next CM. This has already been… pic.twitter.com/piuV70Irng
— ANI (@ANI) May 30, 2026
सतीश जारकीहोली ने कहा कि हाईकमान ने यह तय किया है कि डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे. इस बात की घोषणा पहले ही हो चुकी है. सिद्धारमैया ने भी इसका अनाउंसमेंट किया है, इसलिए कर्नाटक का सीएम कौन होगा, इसमें कोई शक नहीं है. हमें उम्मीद है कि सिद्धारमैया के कार्यकाल में जो अच्छे काम हुए हैं, वे जारी रहेंगे. डीके शिवकुमार के लिए यह एक चुनौती होगी कि वे इन कामों की जिम्मेदारी उठाएं.
सिद्धारमैया राज्य की नेतृत्व में बने रहेंगे
सतीश जारकीहोली ने कहा कि सिद्धारमैया को हाईकमान ने राज्यसभा सीट ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वह राज्य की नेतृत्व में बने रहेंगे क्योंकि उनका लक्ष्य 2028 में कांग्रेस को एक बार फिर सत्ता में लाना है. सिद्धारमैया की रुचि राष्ट्रीय नेतृत्व में नहीं है. उनके बेटे यतींद्र को की-पोस्ट देने की बात है, इसका निर्णय हाईकमान करेंगे कि उन्हें कैबिनेट में रखना है या नहीं.
ये भी पढ़ें : कर्नाटक में नेतृत्वक हलचल तेज, राज्यपाल से मिलने पहुंचे डीके शिवकुमार; सिद्धारमैया चाहते हैं बेटे के लिए की-पोस्ट
शपथ लेने की बात पर बोले डीके शिवकुमार- उन्हें नहीं पता है कि कब विधायक दल के नेता चुने जाएंगे
कर्नाटक सीएम का पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, शनिवार को विधायक दल की बैठक
The post कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा-डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के CM, सिद्धारमैया नहीं जाएंगे राज्यसभा appeared first on Naya Vichar.

