Hot News

‘किसी का सिर फटा, किसी के कंधे में आई चोट.. दो मिनट तक हवा में 360 डिग्री घूमता रहा प्लेन’, एयर इंडिया यात्री ने बताई टर्बुलेंस की कहानी

Air India Flight Turbulence : थाईलैंड के फुकेत से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट मंगलवार को उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई. टर्बुलेंस के कारण विमान की ऊंचाई में कुछ समय के लिए अचानक बदलाव आया, जिससे कई यात्रियों और क्रू मेंबर्स को झटके लगे. इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं. विमान के दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर एंबुलेंस पहले से तैनात थीं. घायल यात्रियों को व्हीलचेयर की मदद से बाहर निकाला गया और उनकी मेडिकल जांच व इलाज की व्यवस्था की गई.

हवा में कुछ मिनटों में कई बार घूमी प्लेन

थाइलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एयर टर्बुलेंस के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी. कुछ मिनटों तक की परेशानी के कारण कई यात्रियों और क्रू मेंबर को चोटें आई हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक पैसेंजर ने घटना की विवरण दिया. उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है जब सभी यात्री प्लेन में आराम कर रहे थे. अचानक उड़ते हुए प्लेन 360 डिग्री घूमकर अपनी जगह वापस आ जाती है. इस दौरान ही प्लेन पर बैठे लोगों को काफी चोटें आती हैं. यात्री के अनुसार किसी का सिर फट जाता है तो किसी के कान का पर्दा फट जाता है. दो-ढाई मिनट तक इसी तरह प्लेन कई बार घूमती है. उन्होंने बताया कि प्लेन में 100 से ज्यादा पैसेंजर सवार थे, जिनमें से 15 से 20 लोगों को चोटें आईं. वहीं यात्री के भाई के कंधे में गंभीर चोट आई हैं. 

Air India ने क्या कहा?

घटना के बाद लोगों में एयर इंडिया के प्रति भारी गुस्सा है. यात्री कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने की बात भी कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट AI2379 ने फुकेत से दिल्ली यात्रा के दौरान मौसम में आई खराबी के कारण थोड़ी परेशानी का सामना किया था. एयरलाइन ने अपनी स्टेटमेंट में बताया कि फ्लाइट सुरक्षित दिल्ली उतर चुकी थी. वहीं कुछ यात्रियों की मामूली चोटों के अलावा किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार चोट लगे यात्रियों को एयरपोर्ट में ही चिकित्सा सुविधा दे दी गई थी. साथ ही कई यात्रियों को अस्पताल भी ले जाया गया है.

Also read : Video : फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में खतरनाक टर्बुलेंस, 300 फीट नीचे गिरा विमान

The post ‘किसी का सिर फटा, किसी के कंधे में आई चोट.. दो मिनट तक हवा में 360 डिग्री घूमता रहा प्लेन’, एयर इंडिया यात्री ने बताई टर्बुलेंस की कहानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top