DK Shivakumar : कर्नाटक में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार विधान सौधा पहुंच गए हैं. इस मौके पर उनका बाॅडी लैंग्वेज जिस तरह का था, वह साफ बता रहा था कि विधायक दल की बैठक में क्या होना है. बैठक में शामिल होने के लिए सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी पहुंचे. मीडिया के सामने उन्होंने कहा कि हम नया नेता चुनने के लिए जा रहे हैं और जो भी पार्टी का प्रपोजल होगा, उसे हम स्वीकार करेंगे.
विधानसभा की सीढ़ी को किया प्रणाम
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Former Deputy CM and state Congress president DK Shivakumar arrives at Vidhana Soudha for CLP meeting.
Before stepping inside the building, he touched the final steps leading inside. pic.twitter.com/7NoDZkoXkR
— ANI (@ANI) May 30, 2026
विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे डीके शिवकुमार ने अंदर जाते हुए विधानसभा की सीढ़ी को छूकर प्रणाम किया. गाड़ी से उतरने के बाद उन्होंने सबसे पहले हाथ जोड़कर उपस्थित लोगों को नमस्कार किया, उसके बाद वे विधानसभा के अंदर चले गए. अपने आवास से विधान सौधा के लिए निकलने से पहले भी डीके शिवकुमार ने मीडिया से यह नहीं कहा कि वे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. उन्होंने इस बात का जवाब भी नहीं दिया कि क्या 3 जून को शपथ ग्रहण होना है.
कुछ देर में होगी घोषणा
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: “We are going to the meeting (CLP meeting). It will be done today itself,” says Congress general secretary (organisation) KC Venugopal when asked when the official announcement will be pic.twitter.com/ZiiBQzV8XV
— ANI (@ANI) May 30, 2026
कर्नाटक में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कुछ ही देर में हो जाएगी, इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने दी. उन्होंने कहा कि मैं मीटिंग में शामिल हो रहा हूं, आज ही आधिकारिक घोषणा हो जाएगी.
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी पर राहुल गांधी का निशाना-दावे विश्वगुरु के और एक परीक्षा भी नहीं करवा पा रहे
कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा-डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के CM, सिद्धारमैया नहीं जाएंगे राज्यसभा
कर्नाटक में नेतृत्वक हलचल तेज, राज्यपाल से मिलने पहुंचे डीके शिवकुमार; सिद्धारमैया चाहते हैं बेटे के लिए की-पोस्ट
The post कुछ ही देर में कर्नाटक को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार ने विधानसभा की सीढ़ी छूकर किया प्रणाम appeared first on Naya Vichar.

