Hot News

कौन है वो केरल का कारोबारी, जो हेलिकॉप्टर से गया कार की डिलीवरी लेने?

Poland Moosa: आम तौर पर जब हम कोई चीज खरीदते हैं, तो या तो डिलीवरी घर तक आती है या फिर लोग खुद बाइक, कार या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाकर ले आते हैं. लेकिन, केरल के एक कारोबारी ने इस सोच को ही उलट दिया है. उन्होंने अपनी नई लग्जरी कार की डिलीवरी लेने के लिए किसी सड़क मार्ग का नहीं, बल्कि सीधे हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया और अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया है.

कौन हैं पोलैंड मूसा?

जिस शख्स की चर्चा हो रही है, उनका नाम है पोलैंड मूसा है, जिन्हें लोग मूसा हाजी के नाम से भी जानते हैं. मूसा केरल के रहने वाले हैं और फ्रेगरेंस वर्ल्ड नाम की एक इंटरनेशनल परफ्यूम कंपनी के मालिक हैं. उनके ब्रांड के 4,000 से ज्यादा परफ्यूम प्रोडक्ट्स आज दुनिया के 132 देशों में बिकते हैं. उनका कारोबार मुख्यतः दुबई में फैला हुआ है और यहीं से उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल भी झलकती है.

कौन-सी कार लेने पहुंचे थे मूसा?

इस साल मई में मूसा ने बेंटले बेंटायगा EWB खरीदी, जो एक सुपर लग्जरी SUV है. कार की डिलीवरी लेने वे खुद हेलीकॉप्टर से पहुंचे. डिलीवरी का नजारा भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. वह नीले कपड़े में ढकी एक बेंटायगा के पास गए और जब उस कपड़े को हटाया, तो सामने आई एक रोज गोल्ड शेड में चमचमाती नई SUV. यह पल कैमरे में कैद हुआ और देखते ही देखते वायरल हो गया.

SUV के साथ आया VIP काफिला

मूसा के इस शानदार मूवमेंट को और खास बना दिया उनका काफिला. वीडियो में दिखता है कि हेलीकॉप्टर से उतरने से पहले उनका एक काफिला मैदान में पहुंचता है, जिसमें तीन लग्जरी SUV शामिल हैं. इनमें एक रेंज रोवर, एक लैंड रोवर डिफेंडर 110 और एक टोयोटा लैंड क्रूजर शामिल है.

लग्जरी कारों का शौक

बेंटायगा के अलावा मूसा के पास कई शानदार कारें हैं. उनकी रोल्स रॉयस कलिनन SUV, रेंज रोवर वोग, G63 AMG और लेक्सस LX600 जैसी कारें उनके कलेक्शन का हिस्सा हैं. हालांकि, इनका ज़्यादातर हिस्सा दुबई में स्थित है.

इसे भी पढ़ें: बाजार में आ गया ‘राजनाथ आम’, नहीं जानते हिंदुस्तान के लोग किसने रखा नाम

इंटरनेट पर छाया वीडियो

हेलीकॉप्टर से कार लेने का यह अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आया. वीडियो वायरल होने के बाद मूसा को लग्जरी लाइफस्टाइल का नया आइकॉन कहा जा रहा है. लोग हैरान भी हैं और तारीफ भी कर रहे हैं कि हिंदुस्तान में कोई कारोबारी ऐसा भी है, जो अपनी मेहनत की कमाई को इतनी स्टाइल से सेलिब्रेट करता है.

इसे भी पढ़ें: 174 किलो का ‘कोहेनूर’, बकरीद के बाजार का सबसे महंगा बकरा

The post कौन है वो केरल का कारोबारी, जो हेलिकॉप्टर से गया कार की डिलीवरी लेने? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top