अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की. इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि लगातार हमलों के बाद ईरान के चाबहार बंदरगाह का टावर ढह गया है. अमेरिका के शुक्रवार (17 जुलाई) को किए गए हवाई हमलों के बाद सामने आई तस्वीरों में ऐसा लग रहा है कि ईरान के चाबहार बंदरगाह का एक टावर गिर गया है. ओमान की खाड़ी में स्थित यह बंदरगाह अफगानिस्तान के साथ व्यापार के लिए काफी अहम माना जाता है.
हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वॉच टावर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है. यह तस्वीर उनके पोस्ट करने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी.
ये भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिकी हमले जारी : 4 की मौत, बंदर अब्बास में छा गया अंधेरा
The post क्या अमेरिकी हमले में ईरान के चाबहार बंदरगाह का टावर ढह गया? appeared first on Naya Vichar.

