Hot News

क्या सच में NEET री-एग्जाम का पेपर लीक हो गया है? NTA ने दी सफाई

NEET Re Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर फैल रही अफवाहों पर बड़ा बयान जारी किया है. NTA के अनुसार कुछ चैनलों और ग्रुप्स में यह दावा किया जा रहा है कि नीट री-एग्जाम के क्वेश्चन पेपर लीक हो गए हैं या उन्हें पहले से उपलब्ध कराया जा रहा है या बेचा जा रहा है. हालांकि, एजेंसी ने इन सभी दावों को पूरी तरह फेक, झूठा और भटकाने वाला बताया है.

NTA ने अपने X पर जारी किया बयान

NTA ने अपने X पर एक बयान जारी कर कहा कि इस तरह की समाचारें कुछ ग्रुप्स के द्वारा फैलाई जा रही हैं, जो कैंडिडेट्स और उनके माता-पिता को गुमराह करके पैसे ऐंठना चाहते हैं. NTA ने छात्रों को ऐसे किसी भी मैसेज या ऑफर से सावधान रहने को कहा है.

NTA के 5 बड़े पॉइंट्स में रखी अपनी बात

  1. परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और सभी कैंडिडेट्स के लिए निष्पक्ष और सिक्योर एग्जाम सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय लागू हैं.

2. NTA ऐसे फर्जी चैनल्स और अकाउंट्स को ट्रैक कर रही है और उन्हें प्लेटफॉर्म्स तथा साइबर क्राइम अथॉरिटी को हटाने और कार्रवाई के लिए रिपोर्ट कर रही है.

3. एजेंसी साइबर क्राइम और लॉ एनफोर्समेंट अथॉरिटी के साथ मिलकर फॉर्मल शिकायत दर्ज कर रही है. फर्जी पेपर बनाना, फैलाना या बेचने की कोशिश करना एक गंभीर अपराध है और इसमें कड़ी कार्रवाई होगी.

4. कैंडिडेट्स और पेरेंट्स को साफ सलाह दी गई है कि वे ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें, न पैसे दें और न ही उसे फॉरवर्ड करें.

5. NTA ने कहा है कि कैंडिडेट्स अफवाहों से दूर रहें और सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट और वेरिफाइड चैनल्स पर ही भरोसा करें. NEET UG 2026 को लेकर कोई भी सही जानकारी सिर्फ वहीं से जारी होगी.

कब हुई थी नीट यूजी परीक्षा?

नीट यूजी की पहली परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी. लेकिन पेपर लीक और गड़बड़ी के कारण इसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था. NTA ने बाद में नोटिस जारी कर 22 जून को री-एग्जाम आयोजित करने की सूचना दी थी. कैंडिडेट्स अब इसकी तैयारी में जुट हुए हैं और 22 जून का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे समय में पेपर लीक या बीक जाने की समाचारों का आना स्टूडेंट्स के मन में गहरी चिंता पैदा करती है.

यह भी पढ़ें- MBBS छात्रों को बड़ी राहत, डिग्री पूरा करने के लिए अब मिल सकते हैं 10 साल 

The post क्या सच में NEET री-एग्जाम का पेपर लीक हो गया है? NTA ने दी सफाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top