Hot News

क्या ‘3 इडियट्स’ की कहानी सोनम वांगचुक पर बनी थी? आमिर खान ने दूर की गलतफहमी, बोले- चतुर इस बार गलत

आमिर खान ने आखिरकार उस पुराने दावे पर चुप्पी तोड़ी, जिसमें कहा जाता था कि ‘3 इडियट्स’ का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था. लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान, जहां सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर चर्चा हो रही थी, वहीं आमिर ने साफ कहा कि जब राजकुमार हिरानी की 2009 की सुपरहिट फिल्म बनाई जा रही थी, तब न तो उन्हें और न ही फिल्म के राइटर्स को सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी थी, यानी फिल्म का उनके जीवन से कोई सीधा संबंध नहीं था.

Aamir Khan Said ‘Chatur is wrong this time’: आमिर खान बोले ‘चतुर इस बार गलत’

ओमी वैद्य के हालिया वीडियो का जिक्र करते हुए, आमिर खान ने मजाकिया अंदाज में कहा, “लगता है चतुर इस बार गलत साबित हो गया.” दरअसल फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऑडियंस में मौजूद एक शख्स ने कहा, “हमारी पीढ़ी पर ‘3 इडियट्स’ का काफी असर रहा है और हमें हमेशा बताया गया कि यह फिल्म सोनम वांगचुक से प्रेरित थी.”

Is 3 Idiots Inspired By Sonam Wangchuk: क्या सोनम वांगचुक से प्रेरित है 3 इडियट्स

इस पर आमिर खान ने साफ करते हुए कहा, “ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह सिर्फ एक गलतफहमी है. जब हम ‘3 इडियट्स’ बना रहे थे, तब मैं और हमारी टीम सोनम वांगचुक के बारे में जानते ही नहीं थे.” आमिर ने आगे कहा, “जब ‘3 इडियट्स’ लिखी जा रही थी, तब न तो फिल्म के दोनों राइटर्स राजू हिरानी और अभिजात जोशी, और न ही मुझे सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी थी, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि हम उनके काम की इज्जत नहीं करते, सम्मान देने के लिए यह जरूरी नहीं कि ‘3 इडियट्स’ का किरदार उन्हीं पर आधारित हो. खुद सोनम वांगचुक भी कई बार साफ कर चुके हैं कि फिल्म का वह किरदार उनसे प्रेरित नहीं था.”

Sonam Wangchuk Had Said This: सोनम वांगचुक कह चुके हैं यह बात

सोनम वांगचुक भी साफ कर चुके हैं कि उनका ‘3 इडियट्स’ से कोई संबंध नहीं है. उनका कहना था कि फिल्म बनाने से पहले न तो मेकर्स ने उनसे कभी संपर्क किया और न ही किसी तरह की अनुमति ली, जबकि लोग अक्सर उनकी तुलना फिल्म के ‘फुंसुख वांगडू’ किरदार से करते रहे.

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनका कहना है कि NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, शिक्षा व्यवस्था में जरूरी बदलाव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रशासन जवाब दे. उनके इस आंदोलन को बॉलीवुड सितारों, फिल्ममेकर्स, डिजिटल क्रिएटर्स और अन्य चर्चित हस्तियों का समर्थन मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर चिंतित हैं’, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर आमिर खान का रिएक्शन

ये भी पढ़ें: आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव, करीबी दोस्त ने बताई वजह

The post क्या ‘3 इडियट्स’ की कहानी सोनम वांगचुक पर बनी थी? आमिर खान ने दूर की गलतफहमी, बोले- चतुर इस बार गलत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top