गर्मियों के पीक महीनों में AC का यूज काफी बढ़ जाता है. लेकिन अगर AC की सही देखभाल न हो या घर में गर्मी ज्यादा अंदर आती हो तो इसका सीधा असर बिजली के बिल पर पड़ता है और हर महीने खर्च काफी बढ़ सकता है. कोयंबटूर के Bureau of Energy Efficiency (BEE) से मान्यता प्राप्त एनर्जी ऑडिटर Er. Ashok Sethuraman के मुताबिक, AC की बिजली खपत कम करने के लिए हमेशा नया AC खरीदना जरूरी नहीं होता.
हाल ही में उन्होंने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो में कुछ ऐसे आसान और असरदार तरीके बताए हैं, जिनसे AC का बिजली खर्च 30% तक कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में.
पहले जानें आपका AC कितनी बिजली खा रहा है
सबसे पहले, सीथुरामन के मुताबिक यह समझना जरूरी है कि आपका AC असल में कितनी बिजली खर्च कर रहा है. इसके लिए वह सुझाव देते हैं कि घर के बाकी बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान बंद कर दें और सिर्फ AC की बिजली खपत को चेक करें. इसके बाद आप अपने AC की खपत को उसकी नाम-प्लेट पर दी गई जानकारी से मिलाकर देख सकते हैं.
अगर दोनों में बड़ा फर्क दिखे, तो समझ लेना चाहिए कि AC सही तरीके से काम नहीं कर रहा है. ऐसे में कंपनी की सर्विस टीम से जांच करवाना बेहतर रहता है. इसके अलावा, वह एक रन-ऑवर मीटर और सिंगल-फेज एनर्जी मीटर लगवाने की सलाह देते हैं. इससे आपको हर दिन की बिजली खपत और AC कितने घंटे चल रहा है, इसकी साफ जानकारी मिलती है.
BLDC फैन यूज करें
वीडियो में एक सबसे बार-बार दी गई सलाह है BLDC सीलिंग फैन को AC के साथ यूज करना. सीथुरामन के मुताबिक, BLDC फैन नॉर्मल पंखे की तुलना में काफी कम बिजली खर्च करता है और कमरे में हवा को बेहतर तरीके से फैलाता है. उनका कहना है कि जब हवा ठीक से सर्कुलेट होती है, तो आप AC का टेम्परेचर थोड़ा ज्यादा रखकर भी आराम से रह सकते हैं.
AC को सही टेम्परेचर पर रखें
सीथुरामन बताते हैं कि AC को आमतौर पर 24°C से 26°C के बीच सेट करना सबसे बेहतर माना जाता है. उनका कहना है कि अगर आप टेम्परेचर सिर्फ 1°C बढ़ा देते हैं, तो बिजली की खपत में साफ तौर पर कमी आ सकती है. वे यह भी सुझाव देते हैं कि अगर साथ में पंखा चला दिया जाए, तो कई लोग 27°C पर भी आराम से रह सकते हैं.
यह भी पढ़ें: स्टैंड फैन का यह ट्रिक बढ़ा सकता है AC की कूलिंग और घटा देगा बिजली बिल, जानें कैसे
AC के ये 3 फीचर्स जरूर यूज करें
एनर्जी ऑडिटर का कहना है कि बहुत से लोग अपने AC के रिमोट में मौजूद आसान लेकिन काम के फीचर्स को ही यूज नहीं करते. जैसे कि स्लीप मोड, टाइमर मोड और इको मोड, जो हल्के मौसम में कंप्रेसर पर लोड कम करके बिजली की खपत घटा देता है. उनके मुताबिक, अगर लोग इन छोटे-छोटे फीचर्स का सही यूज करें, तो बिना कोई एक्स्ट्रा खर्च किए ही बिजली बिल में अच्छी बचत की जा सकती है.
AC फिल्टर की सफाई कितने दिन में करें?
सीथुरामन की सलाह है कि जब AC ज्यादा चल रहा हो, तो हर दो हफ्ते में इनडोर एयर फिल्टर जरूर साफ करें. दरअसल, गंदा फिल्टर हवा के फ्लो को रोकता है. इससे AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसके अलावा उनका एक और काम का सुझाव है कि घर में एक एक्स्ट्रा फिल्टर हमेशा रेडी रखें. इससे फायदा ये होगा कि जब भी फिल्टर गंदा हो, तुरंत साफ और सूखा फिल्टर लगा सकते हैं.
बिल्डिंग हीट गेन कम करने के तरीके
वीडियो में एक और जरूरी बात बताई गई है, और वो है घर में आने वाली गर्मी यानी बिल्डिंग हीट गेन का रोल. अगर आपका घर तेज धूप में रहता है, खासकर छत या पश्चिम दिशा वाली दीवारों की वजह से, तो सीथुरामन कुछ आसान उपाय सुझाते हैं. जैसे कि छत पर हीट-रिफ्लेक्टिव कोटिंग लगवाना, खिड़कियों और दीवारों के लिए शेड या छाया का इंतजाम करना, बांस के पर्दे या इस तरह की दूसरी चीजें लगाना और घर के आसपास ज्यादा से ज्यादा हरियाली बढ़ाना.
यह भी पढ़ें: मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ
The post क्यों 24°C पर भी चलने के बाद बढ़ रहा है AC का बिल? BEE एक्सपर्ट ने बताए बिजली बचाने के आसान तरीके appeared first on Naya Vichar.