Hot News

क्रिकेटर बनने का था सपना लेकिन किस्मत ने बदल दिया रास्ता, चोट से जूझते हुए तेजस्विन ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

Tejaswin Shankar: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में तेजस्विन शंकर ने हिंदुस्तानीय एथलेटिक्स के लिए ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले कोई हिंदुस्तानीय नहीं कर पाया था. ग्लासगो में उन्होंने पुरुष डेकाथलॉन में 7976 अंक जुटाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता और इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले हिंदुस्तानीय एथलीट बन गए. खास बात यह रही कि सिर्फ दो दिन पहले घुटने की पुरानी चोट (पैटेलर टेंडिनाइटिस) के कारण वह अपने पसंदीदा हाई जंप इवेंट से बाहर हो गए थे. दर्द के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और 10 कठिन स्पर्धाओं को पूरा कर इतिहास रच दिया.

मेरे लिए बेहद खास पल

मेडल जीतने के बाद तेजस्विन ने कहा, ‘चार साल पहले बर्मिंघम में हाई जंप में ब्रॉन्ज जीता था और अब डेकाथलॉन में पदक जीतना किसी सपने के सच होने जैसा है. लिंडन विक्टर और डेमियन वार्नर जैसे दिग्गजों के साथ पोडियम पर खड़ा होना मेरे लिए बेहद खास पल है.’

क्रिकेटर बनना चाहते थे शंकर

21 दिसंबर 1998 को दिल्ली में जन्मे तेजस्विन का पहला सपना क्रिकेटर बनने का था. वह तेज गेंदबाज बनना चाहते थे. उनके पिता हरीशंकर बीसीसीआई के वकील थे और घर में क्रिकेट का माहौल था. लेकिन कम उम्र में ही पिता का ब्लड कैंसर से निधन हो गया. इस हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी. स्कूल के दिनों में सरदार पटेल विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुनील कुमार ने उनके लंबे कद और एथलेटिक क्षमता को पहचाना. उन्होंने तेजस्विन को क्रिकेट छोड़कर हाई जंप अपनाने की सलाह दी.

16 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड

महज 16 साल की उम्र में उन्होंने 2.18 मीटर की छलांग लगाकर 12 साल पुराना राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके बाद उन्हें अमेरिका की कैनसस स्टेट यूनिवर्सिटी में छात्रवृत्ति मिली, जहां उन्होंने 2018 में 2.29 मीटर की छलांग लगाकर हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. वह दो बार NCAA डिवीजन-1 हाई जंप चैंपियन भी बने.

Also Read: मेरी वापसी सही दिशा में, जानिए CWC में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने क्या कहा

इस स्पर्धा का पहला मेडल

ग्लासगो 2026 में चुनौती और भी बड़ी थी. घुटने की चोट के कारण हाई जंप से हटना पड़ा, लेकिन उन्होंने डेकाथलॉन में उतरने का फैसला किया. शुरुआत में उन्हें खुद भरोसा नहीं था कि शरीर 10 इवेंट तक साथ देगा. फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार हिंदुस्तान को इस स्पर्धा का पहला कॉमनवेल्थ मेडल दिला दिया.

PM मोदी ने X पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्विन शंकर की उपलब्धि पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, हिंदुस्तानीय खिलाड़ी लगातार इतिहास रच रहे हैं और देश का गौरव बढ़ा रहे हैं. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई. उन्होंने 10 स्पर्धाओं में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. भविष्य के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं.

Also Read: बांस के भाले से शुरू हुआ सफर… आखिरी थ्रो में यशवीर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज

The post क्रिकेटर बनने का था सपना लेकिन किस्मत ने बदल दिया रास्ता, चोट से जूझते हुए तेजस्विन ने जीता ब्रॉन्ज मेडल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top