खड़गपुर से जितेश बोरकर की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर स्थित हिंदुस्तानीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी खड़गपुर) में बुधवार को एक सहायक प्रोफेसर का शव उनके प्रशासनी आवास से फंदे पर लटका मिला. मृतक की पहचान दीपक रेड्डी पुल्लागुरम (36) के रूप में हुई है. वह आईआईटी खड़गपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे. मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले दीपक आईआईटी कैंपस के क्वार्टर में रहते थे.
सुबह से ही नहीं हो रहा था संपर्क
बुधवार सुबह से दीपक रेड्डी से किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा था. काफी प्रयास के बावजूद जब उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो आईआईटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद दोपहर को खड़गपुर टाउन थाना के हिजली पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों की मदद से क्वार्टर का दरवाजा खोला, तो देखा कि प्रो दीपक रेड्डी का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका था.
आत्महत्या या कुछ और? जांच जारी
उन्हें फांसी के फंदे से उतारकर तत्काल आईआईटी परिसर स्थित बीसी रॉय अस्पताल ले जाया गया. जंच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. कमरे से किसी सुसाइडल नोट के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: आईआईटी खड़गपुर में बिहार के छात्र की मौत, फांसी के फंदे से झूलता मिला शिवहर का आसिफ
पुलिस ने प्रोफेसर के कमरे को किया सील
पुलिस ने प्रोफेसर के कमरे को सील कर दिया है. जांच अधिकारी सुरक्षा कर्मियों, आसपास रहने वाले लोगों तथा प्रोफेसर के सहकर्मियों से पूछताछ की गयी. यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वह तनाव में या कार्यस्थल से जुड़ी किसी समस्या का सामना तो नहीं कर रहे थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
ये भी पढ़ें: आइआइटी खड़गपुर के छात्रावास में फंदे से लटकता मिला छात्र का शव
हैदराबाद में परिजनों को दी गयी सूचना
इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गयी है. पश्चिम मेदिनीपुर की पुलिस अधीक्षक पापिया सुल्ताना ने बताया कि एक प्रोफेसर का शव फंदे से लटका मिला है. मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. आईआईटी खड़गपुर की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
The post खड़गपुर आइआइटी कैंपस में फंदे से लटका मिला सहायक प्रोफेसर का शव, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.