Hot News

खरगोश, बिल्ली से लेकर मच्छर तक…क्रोमोजोम से जुड़े 20 GK के सवाल SSC CGL के लिए हैं जरूरी

Biology GK Questions For SSC CGL: SSC CGL परीक्षा में General Science के तहत Biology से भी कई सवाल पूछे जाते हैं. इनमें सेल, DNA, RNA, जीन और क्रोमोजोम से जुड़े सवाल होते हैं. क्रोमोजोम की संख्या अलग-अलग जीवों में अलग होती है और इससे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं. अगर आप भी SSC CGL परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां दिए गए क्रोमोजोम से जुड़े जनरल नॉलेज (General Knowledge) के सवाल आपके काम आ सकते हैं.

क्रोमोजोम क्या होता है?

क्रोमोजोम कोशिका के अंदर पाया जाने वाला DNA और प्रोटीन से बना एक खास ढांचा है. इसमें जीव की आनुवंशिक जानकारी यानी उसके गुणों से जुड़ी जानकारी मौजूद होती है. यही जानकारी माता-पिता से बच्चों तक गुण पहुंचाने में मदद करती है. यूकैरियोटिक कोशिकाओं में क्रोमोजोम मुख्य रूप से कोशिका के केंद्रक (Nucleus) में पाए जाते हैं.

क्रोमोजोम शब्द का नामकरण जर्मन वैज्ञानिक विल्हेम वाल्डेयर (Wilhelm Waldeyer) ने 1888 में किया था. किसी भी जीव में क्रोमोजोम की संख्या एक बराबर नहीं होती है.

ये भी पढ़ें: X-Ray से Neutron तक, SSC CGL परीक्षा से पहले जरूर पढ़ लें डिस्कवरी से जुड़े ये 20+ सवाल

अलग-अलग जानवरों में कितनी है क्रोमोजोम की संख्या

जीव (Organism) क्रोमोजोम की संख्या
कबूतर (Pigeon) 80
कुत्ता (Dog) 78
घोड़ा (Horse) 64
चिंपैंजी (Chimpanzee) 48
आलू (Potato) 48
मानव (Human) 46
खरगोश (Rabbit) 44
गेहूं (Wheat) 42
बिल्ली (Cat) 38
मेंढक (Frog) 26
टमाटर (Tomato) 24
मटर (Pea) 14
घरेलू मक्खी (House Fly) 12
मच्छर (Mosquito) 6
एस्केरिस (Ascaris) 2

SSC CGL के लिए खास तथ्य: मानव की सामान्य शारीरिक कोशिकाओं में 46 क्रोमोजोम यानी 23 जोड़े होते हैं, जबकि गैमेट कोशिकाओं में 23 क्रोमोजोम होते हैं.

SSC CGL GK Questions: क्रोमोजोम से जुड़े 20 जनरल नॉलेज के सवाल-जवाब

1.प्रश्न: क्रोमोजोम किससे बने होते हैं?

उत्तर: DNA और प्रोटीन से.

2.प्रश्न: क्रोमोजोम का नामकरण किस वैज्ञानिक ने किया था?

उत्तर: विल्हेम वाल्डेयर ने.

3.प्रश्न: वाल्डेयर ने क्रोमोजोम शब्द का नामकरण किस वर्ष किया था?

उत्तर: 1888 में.

4.प्रश्न: मानव की सामान्य शारीरिक कोशिका में कितने क्रोमोजोम होते हैं?

उत्तर: 46 क्रोमोजोम.

5.प्रश्न: मानव में क्रोमोजोम के कितने जोड़े होते हैं?

उत्तर: 23 जोड़े.

6.प्रश्न: मानव की गैमेट कोशिकाओं में कितने क्रोमोजोम होते हैं?

उत्तर: 23 क्रोमोजोम.

7.प्रश्न: क्रोमोजोम का मुख्य कार्य क्या है?

उत्तर: आनुवंशिक जानकारी को संचित और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाना.

8.प्रश्न: क्रोमोजोम में आनुवंशिक जानकारी किस रूप में मौजूद होती है?

उत्तर: DNA के रूप में.

9.प्रश्न: डिप्लॉयड कोशिका किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसमें क्रोमोजोम के दो सेट यानी जोड़े मौजूद हों.

10.प्रश्न: हैप्लॉयड कोशिका किसे कहते हैं?

उत्तर: जिसमें क्रोमोजोम का एक सेट मौजूद हो.

11.प्रश्न: मानव के शुक्राणु और अंडाणु किस प्रकार की कोशिकाएं हैं?

उत्तर: हैप्लॉयड कोशिकाएं.

12.प्रश्न: कबूतर में कितने क्रोमोजोम होते हैं?

उत्तर: 80.

13.प्रश्न: कुत्ते में कितने क्रोमोजोम होते हैं?

उत्तर: 78.

14.प्रश्न: घोड़े में कितने क्रोमोजोम होते हैं?

उत्तर: 64.

15.प्रश्न: चिंपैंजी में कितने क्रोमोजोम होते हैं?

उत्तर: 48.

16.प्रश्न: बिल्ली में कितने क्रोमोजोम होते हैं?

उत्तर: 38.

17.प्रश्न: खरगोश में कितने क्रोमोजोम होते हैं?

उत्तर: 44.

18.प्रश्न: घरेलू मक्खी में कितने क्रोमोजोम होते हैं?

उत्तर: 12.

19.प्रश्न: मच्छर में कितने क्रोमोजोम होते हैं?

उत्तर: 6.

20.प्रश्न: एस्केरिस में कितने क्रोमोजोम होते हैं?

उत्तर: 2.

ये भी पढ़ें: रीडिंग करने से होता है Time Waste?English मजबूत करने के लिए Neetu मैम ने दिए टिप्स

SSC CGL के लिए याद रखने वाली ट्रिक

  • मानव-46
  • बिल्ली-38
  • खरगोश-44
  • कुत्ता-78
  • घोड़ा-64
  • कबूतर-80
  • मच्छर-6
  • एस्केरिस-2

इन क्रोमोजोम संख्याओं को खास तौर पर याद रखें. परीक्षा में सीधे तथ्य आधारित सवाल पूछे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: परीक्षा हॉल में नहीं होगा पछतावा! बौद्ध-जैन धर्म के ग्रंथों से जुड़े 20 सबसे जरूरी सवाल और जवाब

The post खरगोश, बिल्ली से लेकर मच्छर तक…क्रोमोजोम से जुड़े 20 GK के सवाल SSC CGL के लिए हैं जरूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top