Hot News

गिरिडीह के झरखट्टा गांव में खुखड़ी खाने से 7 लोग बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र स्थित झरखट्टा गांव में खुखड़ी खाने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सभी को गंभीर हालत में गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. समय रहते अस्पताल पहुंचने के कारण सभी मरीजों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

मशरूम खाने के कुछ ही मिनट बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोस से मिले खुखड़ी को घर में पकाकर परिवार के लोगों ने खाया था. खुखड़ी खाने के लगभग पांच मिनट बाद ही एक-एक कर सभी लोगों को उल्टी, बेचैनी और अस्वस्थता की शिकायत होने लगी. जब सभी की हालत तेजी से बिगड़ने लगी तो परिजन घबरा गए और बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू किया.

सात लोग अस्पताल में भर्ती

इस घटना में बीमार होने वालों में नेहा कुमारी (19 साल), टुकटुक कुमारी (3 साल), कृष्णा गोस्वामी, दशरथ गोस्वामी, गीता देवी और विशाल गोस्वामी सहित एक ही परिवार के कुल सात सदस्य शामिल हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीजों को स्लाइन चढ़ाई और आवश्यक दवाएं देकर उपचार शुरू किया. चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

समय पर इलाज मिलने से टला बड़ा हादसा

परिवार के सदस्य अशोक गोस्वामी ने बताया कि खुखड़ी खाने के तुरंत बाद सभी लोगों को उल्टियां शुरू हो गई थीं. स्थिति बिगड़ती देख बिना समय गंवाए सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने के कारण मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है. फिलहाल, सभी की हालत स्थिर है और उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

खुखड़ी खाने में बरतें सावधानी

विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में जंगलों और खेतों में कई प्रकार के खुखड़ी उग आती. इनमें कुछ खुखड़ी खाने योग्य होते हैं, जबकि कई प्रजातियां जहरीली भी होती हैं. सामान्य व्यक्ति के लिए दोनों में अंतर कर पाना आसान नहीं होता. चिकित्सकों की सलाह है कि पहचान की पुष्टि किए बिना किसी भी जंगली या अनजान खुखड़ी का सेवन नहीं करना चाहिए. जहरीली खुखड़ी खाने से उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर आना, लीवर और किडनी पर गंभीर असर जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: पिठोरिया बिजली सब-स्टेशन डकैती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

लोगों से सतर्क रहने की अपील

घटना के बाद चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतें और केवल सुरक्षित एवं प्रमाणित स्रोत से मिली खुखड़ी का ही सेवन करें. यदि खुखड़ी खाने के बाद किसी व्यक्ति को उल्टी, घबराहट, पेट दर्द या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचकर इलाज कराएं.

इसे भी पढ़ें: पलामू जिला स्कूल में एडमिशन स्कैम, टेस्ट में फेल बच्चों भी नामांकित

The post गिरिडीह के झरखट्टा गांव में खुखड़ी खाने से 7 लोग बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top