Chatra Police Rahul Dubey Gang Encounter : झारखंड के चतरा जिले में टंडवा पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता पाई है. टंडवा स्थित शुशी कंपनी के कार्यालय में गोलीबारी की घटना के करीब 40 घंटे बाद ही राहुल दुबे गैंग के एक अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी को पकड़ लिया गया है. अपराधी को गोली लगी है.
फायरिंग के बाद पुलिस का अभियान तेज
एसपी चतरा व एसडीपीओ टंडवा के निर्देशन में चल रहे अभियान में थाना प्रभारी पप्पू शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई. गौरतलब है कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे राहुल दुबे गैंग के चार नकाबपोश अपराधियों ने टंडवा उड़सू स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना की आउटसोर्सिंग कंपनी शुशी के कार्यालय पर करीब 20 राउंड फायरिंग की थी. इसके बाद एसपी अनिमेष नैथानी और एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के निर्देश पर थाना प्रभारी द्वारा अपराधियों को पकड़ने को लेकर अभियान चलाया जा रहा था.
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र और झारखंड प्रशासन को नोटिस
बसरिया में मुठभेड़, अपराधी घायल
इसी क्रम में बसरिया के पास पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने अपराधी को घायल कर दिया. हालांकि, मामले को लेकर पुलिस अभी कुछ बताने से इनकार कर रही है. चतरा एसपी मामले को लेकर जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
ये भी पढ़ें: बिहार की सिपाही भर्ती में जो गया था जेल, उसे CGL परीक्षा की मिली जिम्मेवारी
The post चतरा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से अपराधी घायल appeared first on Naya Vichar.

