Hot News

चावल का पानी बना सकता है आपकी स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Rice Water for Skin: आज के समय में हर कोई यह चाहता है कि उसकी स्किन ज्यादा साफ, ग्लोइंग और हेल्दी लगे देखने में. अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए अक्सर हम महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या फिर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेना शुरू कर देते हैं. ये प्रोडक्ट्स कई बार काम तो कर जाते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि ये सिर्फ हमारे समय और पैसों की बर्बादी का कारण बनकर ही रह जाते हैं. अगर आप अपने समय और पैसों की बचत करते हुए भी एक खूबसूरत, ज्यादा क्लीन और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से चावल के पानी का इस्तेमाल करके अपने चेहरे की रंगत को काफी हद तक निखार सकते हैं. बता दें चावल के पानी को आपके चेहरे के लिए इसलिए भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके फायदे और इसका इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका.

चावल का पानी स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है?

जब आप चावल के पानी का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं तो यह आपकी स्किन को अंदर से न्यूट्रिशन देने का काम करता है. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहती है, जिस वजह से आपका चेहरा ज्यादा फ्रेश और सॉफ्ट दिखने लग जाता है. जब आप इसका रेगुलर इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो आपके चेहरे में मौजूद दाग और धब्बे कम होने लग जाते हैं और साथ ही आपकी स्किन की रंगत भी काफी हद तक निखरने लगती है. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो भी आपको इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना चाहिए. यह एक्स्ट्रा ऑयल को भी साफ करने में मदद करता है. अगर धूप, धूल और पॉल्यूशन की वजह से आपकी स्किन डल और बेजान लगने लगी है, तो भी आप चावल के पानी का इस्तेमाल इसे एक बार फिर से ग्लोइंग बनाने के लिए कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही चेहरे पर दिखेगा नैचुरल ग्लो, रात को सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

चावल के पानी को बनाने का सही तरीका

चावल के इस पानी को तैयार करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले आधा कप कच्चा चावल ले लेना है और उसे अच्छी तरह से धो भी लेना है. अब आपको इसमें एक से डेढ़ कप पानी डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ देना है. अब आपको इस चावल को अपने हाथों से थोड़ा सा मसलना है और फिर पानी को अच्छी तरह से छान लेना है. अब आप इस पानी का इस्तेमाल अपने चेहरे पर आसानी से कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो इस पानी को एक कांच के साफ बोतल में भरकर 2 से 3 दिनों तक फ्रिज में स्टोर भी करके रख सकते हैं.

चेहरे पर कैसे करें इसका इस्तेमाल?

चावल के पानी का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करने से पहले आपको अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लेना है. अब आपको एक कॉटन की मदद से चावल के इस पानी को अपने पूरे चेहरे पर लगा लेना है. आप अगर चाहें तो इसका इस्तेमाल एक टोनर की तरह भी कर सकते हैं. इसे अपने चेहरे पर लगाने के बाद करीबन 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. लास्ट में अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह से धो लें. अगर आप और भी ज्यादा बेहतरीन रिजल्ट्स पाना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल फेस पैक में मिलाकर करें. आप अगर चाहें तो इसे बर्फ की तरह जमाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं अपने चेहरे को इससे रगड़ने के लिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी स्किन ज्यादा फ्रेश और टाइट फील होने लग जाती है.

इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये बातें

चावल का यह पानी भले ही पूरी तरह से नेचुरल है, लेकिन आपके लिए यह समझना भी बेहद जरूरी है कि हर किसी की स्किन अलग होती है. जब आप इसे पहली बार इस्तेमाल करने जा रहे हों, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर आपको स्किन में जलन या फिर इचिंग महसूस हो तो तुरंत इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें. हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार इसके इस्तेमाल से आपको काफी फायदा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ पेट ही नहीं, स्किन और बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है पपीता, जानिए इसके अन्य फायदे

The post चावल का पानी बना सकता है आपकी स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग, जानें इस्तेमाल का सही तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top