Rahul Gandhi Slams PM Modi: राहुल गांधी ने एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन युवाओं की जायज मांगों को सुनने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी इतने युवा-विरोधी हैं कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते.’’
राहुल गांधी का दावा, 152 पेपर लीक मामले में 7.5 करोड़ छात्र हुए प्रभावित
राहुल गांधी ने दावा किया कि 152 पेपर लीक की घटनाओं से 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए, लेकिन किसी दोषी को सजा नहीं मिली. उन्होंने कहा- इसके बजाय मेहनती युवाओं को सजा दी जा रही है और शिक्षा से जुड़े जायज सवाल उठाने वाले छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है. दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे छात्र अपराधी नहीं हैं, बल्कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा- छात्रों का अधिकार है कि उन्हें ऐसी शिक्षा व्यवस्था मिले जो निष्पक्ष हो, उनका सम्मान करे और ठीक से काम करे.
प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं का अनादर करते हैं : राहुल गांधी
राहुल गांधी का कहना था कि छात्रों पर आंसू गैस का इस्तेमाल और लाठीचार्ज लोकतांत्रिक तरीका नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को छात्रों की मांगों को स्वीकार कर लेना चाहिए. उन्होंने कहा- लोग शिक्षा व्यवस्था की स्थिति से परेशान हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शिक्षा व्यवस्था तथा संस्थानों पर कब्जा कर लिया है. राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं की प्रतिक्रिया स्वाभाविक है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं का अनादर करते हैं और असत्य तथा हिंसा में विश्वास करते हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगी सोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट, एम्स डायरेक्टर को किया तलब; कल आएगा फैसला
ये भी पढ़ें: CJP का दावा, प्रदर्शनकारियों की तीन मांगों पर विचार के लिए केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मांगा समय
ये भी पढ़ें: C/JP प्रदर्शन के बीच वांगचुक ने रखी अनशन खत्म करने की नई शर्त, कहा- युवाओं को सांसदों से मिलने दो या…
The post छात्रों पर लाठीचार्ज से गुस्साए राहुल गांधी, पीएम मोदी को बताया इतिहास का सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री appeared first on Naya Vichar.

