Hot News

जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, बच्ची के सामने पिता को उठाया; पत्नी बोलीं- सर, बच्ची रो रही है

सर क्यों लेकर जा रहे हो, इनकी बजंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, बच्ची के सामने पिता को उठाया; पत्नी बोलीं- सर, बच्ची रो रही हैच्ची रो रही है. इन्होंने किया है शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के साथ ऐसा क्यों कर रहे हो. ये शब्द हैं, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले उन लोगों के जिनके सामने उनके एक साथी को पुलिस जबरदस्ती प्रदर्शन स्थल से उठाकर अपने साथ लेकर जा रही है. इस वीडियो को काॅकरोच जनता पार्टी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. काॅकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के लिए एक मैसेज अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, जिसमें यह कहा गया है कि कृपया शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को हिरासत में ना लें.

बच्ची और पत्नी चीख रहे हैं, लेकिन पुलिस को नहीं पड़ रहा है फर्क

एक प्रदर्शनकारी को जब उसकी बच्ची और पत्नी के सामने 4-5 पुलिसकर्मी अपने साथ लेकर जाने लगते हैं तो उसकी पत्नी पुलिसकर्मियों के पीछे भागती हुई आती है और कहती है कि मेरी बच्ची रो रही है, प्लीज इन्हें लेकर मत जाओ. स्त्री अपने गोद में बच्ची को ली हुई नजर आ रही हैं. साथ ही एक आदमी की आवाज भी वीडियो में साफ सुनाई दे रही है, जो एक प्रदर्शनकारी ही है. वो ये कह रहा है कि आखिर इन्होंने किया क्या है? शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई क्यों की जा रही है?

मैंने इन्हें 20 तारीख के लाठीचार्ज के लिए थैंक्यू बोला

जिस व्यक्ति को पुलिस अपने साथ लेकर जा रही है, वह वीडियो में यह कहता नजर आ रहा है कि मैंने इन्हें कल (20 जुलाई) के लाठीचार्ज के लिए थैंक्यू बोला. यही मेरा दोष है, इसलिए मेरी बच्ची के सामने ये मुझे उठाकर लेकर जा रहे हैं. हालांकि बाद में वीडियो में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी दिखाई पड़ता है, तो यह कहता है कि छोड़ देंगे. कुछ देर बाद छोड़ देंगे.

सीजेपी का ऐलान प्रदर्शन जारी रहेगा

काॅकरोच जनता पार्टी की ओर से बुधवार को यह कहा गया है कि उनकी यह डिमांड है कि 20 तारीख को जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ, उसके लिए किसी पर भी एफआईआर दाखिल नहीं होना चाहिए. जो एफआईआर हुआ है उसे भी वापस लेने की मांग सीजेपी कर रही है. साथ ही यह घोषणा भी की गई है कि यह आंदोलन अभी और तेज होगा.

ये भी पढ़ें : CJP Protest Live: जंतर-मंतर पर 33वें दिन भी जारी आंदोलन, आशुतोष रांका बोले- FIR वापस ले प्रशासन

The post जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, बच्ची के सामने पिता को उठाया; पत्नी बोलीं- सर, बच्ची रो रही है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top