Hot News

जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क ध्वस्त, 7 आरोपी गिरफ्तार; चीनी स्टार पिस्तौल समेत हथियार बरामद

Jammu Kashmir Terror Module: आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया. जिसमें आईईडी बनाने की 2900 किलोग्राम सामग्री के अलावा अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए.

पुलिस और सुरक्षाबलों के खिलाफ पोस्टर चिपकाए गए

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि 19 अक्टूबर को शहर के बनपोरा नौगाम इलाके में विभिन्न स्थानों पर जैश-ए-मोहम्मद के कई पोस्टर चिपके हुए पाए गए, जिनमें पुलिस और सुरक्षाबलों को धमकाने और डराने की बात कही गई थी.

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

  1. आरिफ निसार डार उर्फ साहिल निवासी नौगाम, श्रीनगर
  2. यासिर-उल-अशरफ निवासी नौगाम, श्रीनगर
  3. मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद निवासी नौगाम, श्रीनगर
  4. मौलवी इरफान अहमद (मस्जिद के इमाम) निवासी शोपियां
  5. जमीर अहमद अहंगर उर्फ मुतलाशा, निवासी वाकुरा, गंदेरबल
  6. डॉ मुजम्मिल अहमद गनई उर्फ मुसैब निवासी कोइल, पुलवामा
  7. डॉ अदील निवासी वानपोरा, कुलगाम

जांच में जो हथियार बरामद हुए उसकी पूरी सूची

i. एक चीनी स्टार पिस्तौल (गोला-बारूद सहित)
ii. एक बेरेटा पिस्तौल (गोला-बारूद सहित)
एक एके 56 राइफल (गोला-बारूद सहित)
iv. एक एके क्रिंकोव राइफल (गोला-बारूद सहित)
V. 2900 किलोग्राम आईईडी बनाने की सामग्री (विस्फोटक, रसायन, अभिकर्मक, ज्वलनशील पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, बैटरी, तार, रिमोट कंट्रोल, टाइमर और धातु की चादरें आदि सहित).

अहमद गनी के पास से लगभग 360 किलोग्राम विस्फोटक बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार डॉ मुजम्मिल अहमद गनी के पास से लगभग 360 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है. इस विस्फोटक के अमोनियम नाइट्रेट होने का संदेह है. फरीदाबाद स्थित उसके किराए के मकान से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. गनी अल फलाह विश्वविद्यालय में शिक्षक है. 

The post जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क ध्वस्त, 7 आरोपी गिरफ्तार; चीनी स्टार पिस्तौल समेत हथियार बरामद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top