Monsoon Destinations In India 2026: जुलाई का महीना आते ही देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो जाती है. बारिश के बाद पहाड़, घाटियां, जंगल और झरने पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत दिखने लगते हैं. अगर आप भी रोज की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेकर कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो मानसून का मौसम इसके लिए शानदार समय माना जाता है. इस मौसम में कई हिल स्टेशन और घाटियां हरियाली से भर जाती हैं. अगर आप जुलाई में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 7 जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.
1. महाबलेश्वर (महाराष्ट्र)

जुलाई में महाबलेश्वर पूरी तरह हरियाली से ढक जाता है. यहां के झरने, घाटियां और व्यू पॉइंट बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत लगते हैं. अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ छोटी ट्रिप करना चाहते हैं, तो यह जगह अच्छी रहेगी.
2. फूलों की घाटी ( उत्तराखंड)

जुलाई का महीना आते ही उत्तराखंड की फूलों की घाटी रंग-बिरंगे फूलों से भर जाती है. यहां दूर-दूर तक फैले खूबसूरत फूल, हरियाली और पहाड़ों का नजारा लोगों का दिल जीत लेता है. बारिश के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा सुंदर दिखती है. अगर आपको प्रकृति पसंद है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है.
3. मुन्नार ( केरल)

मुन्नार अपनी हरी-भरी चाय की पहाड़ियों के लिए जाना जाता है. जुलाई में यहां चारों तरफ बादल, हरियाली और हल्की बारिश का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. अगर आप सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो मुन्नार एक अच्छा विकल्प है.
4. कूर्ग (कर्नाटक)

कूर्ग को दक्षिण हिंदुस्तान का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है. बारिश के मौसम में यहां के कॉफी के बागान, पहाड़ और झरने देखने लायक होते हैं. हल्की बारिश और ठंडी हवा यहां घूमने का मजा कई गुना बढ़ा देती है.
5. चेरापूंजी और शिलांग ( मेघालय)

अगर आपको बारिश का मौसम सबसे ज्यादा पसंद है, तो मेघालय जरूर जाएं. जुलाई में यहां खूब बारिश होती है. बड़े-बड़े झरने, हरियाली और पुराने लिविंग रूट ब्रिज इस जगह को और भी खास बना देते हैं. प्रकृति के बीच समय बिताने वालों के लिए यह जगह शानदार मानी जाती है.
6. स्पीति वैली ( हिमाचल)

स्पीति वैली उन लोगों के लिए अच्छी जगह है, जो भीड़ से दूर घूमना पसंद करते हैं. यहां मानसून के दौरान भी ज्यादा बारिश नहीं होती. जुलाई में सड़कें खुल जाती हैं और बर्फ भी काफी हद तक पिघल जाती है. इस समय यहां के पहाड़, पुराने मठ और शांत माहौल देखने लायक होते हैं.
7. माउंट आबू ( राजस्थान)

राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू मानसून में अलग ही नजर आता है. बारिश के बाद यहां की हरियाली और ठंडी हवा लोगों को खूब पसंद आती है. इस मौसम में यहां घूमने का अपना अलग ही मजा होता है.
यह भी पढ़ें: बारिश में घूमने का है प्लान? बैग पैक करने से पहले चेक कर लें ये 8 चीजें, वरना किरकिरा हो जाएगा मजा
The post जुलाई में घूमने का बना रहे हैं प्लान? हिंदुस्तान की इन जगहों को बिल्कुल मिस न करें appeared first on Naya Vichar.