Hot News

जुलाई 2026 में किस कंपनी ने मारी बाजी? Hyundai, Tata, Mahindra और Kia की सेल्स रिपोर्ट आई सामने

जुलाई 2026 पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री के लिए काफी शानदार महीना रहा. लगभग सभी बड़ी ऑटो कंपनियों ने साल-दर-साल बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की. इस दौरान Hyundai ने अपने सबसे ज्यादा मासिक बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया, वहीं Tata Motors की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ गई. दूसरी ओर Mahindra की SUV की मजबूत मांग लगातार बनी रही.

EV की दम पर टाटा मोटर्स की जबरदस्त वापसी

टाटा मोटर्स ने जुलाई 2026 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में शानदार परफॉर्म किया है. कंपनी ने इस दौरान कुल 63,760 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल जुलाई में बिकी 40,175 यूनिट्स के मुकाबले 59% ज्यादा है. इनमें 62,611 गाड़ियां हिंदुस्तान में बिकीं, जबकि 1,149 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया.

हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बिजनेस की रही. कंपनी ने जुलाई 2026 में 15,217 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं. पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 7,124 यूनिट्स था. यानी सिर्फ एक साल में टाटा की EV बिक्री में 114% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई.

जुलाई में 1 लाख के पार पहुंची महिंद्रा की कुल बिक्री

जुलाई 2026 में भी महिंद्रा की SUV की डिमांड लगातार बढ़ती रही. कंपनी ने हिंदुस्तान में 60,048 एसयूवी की बिक्री की, जो पिछले साल जुलाई के मुकाबले 20% ज्यादा है. वहीं, एक्सपोर्ट को मिलाकर महिंद्रा ने कुल 60,887 SUV बेचीं.

अगर महिंद्रा की सभी तरह की गाड़ियों की बात करें, तो कंपनी ने जुलाई में कुल 1,03,860 गाड़ियां बेचीं. यह पिछले साल जुलाई के मुकाबले 26% ज्यादा है. वहीं, कंपनी ने 4,070 गाड़ियां दूसरे देशों में भी भेजीं. विदेशों में गाड़ियों की बिक्री भी पिछले साल के मुकाबले 47% बढ़ी है.

फोटो: Mahindra

75,360 गाड़ियों की बिक्री के साथ हुंडई ने बनाया नया रिकॉर्ड

हुंडई मोटर इंडिया के लिए जुलाई का महीना अब तक का सबसे शानदार साबित हुआ. कंपनी ने घरेलू और एक्सपोर्ट बिक्री मिलाकर कुल 75,360 गाड़ियों की बिक्री की, जो उसके इतिहास की किसी भी एक महीने की सबसे बड़ी सेल्स है. इतना ही नहीं, यह आंकड़ा पिछले साल जुलाई के मुकाबले 25.4% ज्यादा है.

अगर घरेलू बाजार की बात करें तो कंपनी ने 54,210 गाड़ियां बेचीं, जो सालाना आधार पर 23.3% की बढ़ोतरी दिखाती हैं. वहीं, एक्सपोर्ट में भी हुंडई ने 21,150 यूनिट्स भेजीं. कंपनी का कहना है कि पिछले 8 साल से ज्यादा समय में यह उसकी सबसे बेहतरीन मासिक एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस रही है.

जुलाई में Kia की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

हिंदुस्तान में एंट्री के बाद किआ इंडिया ने जुलाई 2026 में अब तक का अपना सबसे शानदार परफॉर्म किया है. कंपनी ने इस महीने 28,200 गाड़ियों की होलसेल बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल जुलाई में बिके 22,135 यूनिट्स के मुकाबले 27.4% ज्यादा है.

जुलाई की इस दमदार बिक्री का असर पूरे साल के आंकड़ों पर भी साफ दिखा. जनवरी से जुलाई 2026 के बीच किआ ने कुल 1,91,949 यूनिट्स की होलसेल बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी पीरियड में यह आंकड़ा 1,64,274 यूनिट्स था. यानी कंपनी ने साल-दर-साल 16.8% की बढ़ोतरी दर्ज की है.

ये भी पढ़ें: Brezza, Fronx और WagonR ने बढ़ाई Maruti की रफ्तार, बिक्री पहुंची 2.41 लाख के पार

The post जुलाई 2026 में किस कंपनी ने मारी बाजी? Hyundai, Tata, Mahindra और Kia की सेल्स रिपोर्ट आई सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top