Jharkhand Weather Forecast: रांची-झारखंड में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. कुछ ही देर में चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, गिरिडीह, लोहरदगा, लातेहार और पलामू जिले के कुछ भागों में चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिलेगी. अगले तीन घंटे के अंदर इन जिलों में बारिश होगी. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.
आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट
झारखंड के चतरा, हजारीबाग और कोडरमा जिले में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलनेवाली है. अगले दो से तीन घंटे में यहां बारिश होने की संभावना है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वज्रपात का येलो अलर्ट जारी
झारखंड के गढ़वा, गिरिडीह, लोहरदगा, लातेहार और पलामू जिले में कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदलेगा और झमाझम बारिश होगी. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

The post झारखंड के इन 8 जिलों में बदलनेवाला है मौसम, कुछ ही देर में होगी बारिश, वज्रपात की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

