Hot News

झारखंड में अगले पांच दिनों तक हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची से मनोज सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Report: झारखंड में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. झारखंड में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के रांची मौसम केंद्र ने रविवार को जारी पूर्वानुमान में राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए अलग-अलग दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

4 से 6 अगस्त तक 65 से 115 मिमी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार चार से छह अगस्त के बीच राज्य के अलग-अलग जिलों में 65 से 115 मिमी तक वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही कई स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार तीन अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है. वहीं चार अगस्त को उत्तर-पश्चिमी और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो प्रमुख रूप से शामिल हैं.

छह को रांची के आसपास में हो सकती है भारी बारिश

पांच अगस्त को भारी बारिश का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड में पहुंच सकता है. इस दौरान देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. छह अगस्त को फिर से उत्तर-पश्चिमी और मध्य झारखंड में भारी बारिश का दौर लौटने के संकेत हैं. इस दिन पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी जिलों को ”येलो वॉच” पर रखा गया है.

अगले 24 घंटे में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

इसे भी पढ़ें: मौसम : 7 अगस्त तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, बिहार-झारखंड में भी अलर्ट

मौसम विभाग की सलाह

  • गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.
  • तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें.
  • किसान मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनायें.
  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में रांची समेत कई जिलों में कल हो सकती है बारिश

The post झारखंड में अगले पांच दिनों तक हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top