Hot News

झारखंड में बर्बर हत्याकांड, एक ही परिवार के 3 लोगों के मर्डर से लोहरदगा के पेशरार में सनसनी

Triple Murder in Lohardaga: झारखंड में एक बर्बर हत्याकांड सामने आया है. लोहरदगा जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गयी है. इसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना लोहरदगा जिले के अति सुदूरवर्ती पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग गांव की है.

पति, पत्नी और शिशु के मर्डर से लोग हैरान

गांव में एक साथ 3 लोगों (पति, पत्नी और बच्चा) की हत्या से लोग हैरान हैं. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर और पेशरार थाना के प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये हैं.

पूरे इलाके में दहशत का माहौल

इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. त्रिपल मर्डर में किसका हाथ है, एक बार में तीन लोगों की हत्या करने का मकसद क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि, पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले की तहत तक पहुंच जायेगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संपत्ति विवाद में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मर्डर

फिलहाल पुलिस परिवार की ही एक स्त्री से पूछताछ कर रही है. दबी जुबान से लोग कह रहे हैं कि यह हत्या संपत्ति विवाद में हुई है. संपत्ति विवाद की वजह से इस परिवार पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर तीनों को मार डाला गया है. हालांकि, गांव के लोग खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

रांची में जेसोवा दिवाली मेला का आगाज, कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

बिहार, झारखंड समेत 8 राज्यों में होने वाले चुनावों और उपचुनावों में 8.5 लाख अधिकारियों की होगी तैनाती

झारखंड से जल्द लौटेगा मॉनसून, 99 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश, 10 तक कहीं-कहीं वज्रपात के साथ हल्की बारिश संभव

पूर्वी सिंहभूम के नागाडीह हत्याकांड में 5 दोषियों को उम्रकैद, बच्चा चोरी की अफवाह में हुई थी 4 लोगों की मौत

घाटशिला उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 3 राज्यों की पुलिस चलायेगी संयुक्त अभियान, जादूगोड़ा में हुई बैठक

The post झारखंड में बर्बर हत्याकांड, एक ही परिवार के 3 लोगों के मर्डर से लोहरदगा के पेशरार में सनसनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top