Top IITs CS Rank: हिंदुस्तान में इस वक्त टेक्नोलॉजी के फील्ड में ग्रोथ के साथ कंप्यूटर साइंस BTech स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनता जा रही है. हिंदुस्तान के टॉप IITs में कंप्यूटर साइंस का ब्रांच मिलना इतना आसान नहीं है. सीट्स सीमित होने के कारण केवल टॉप रैंक वालों को ही एडमिशन मिल पाता है. आमतौर पर AIR 100 से 1000 के बीच रैंक लानी होती है. जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है और अगर आप भी इस बीच टॉप IITs में से किसी एक में CS ब्रांच में एडमिशन लेना चाहते हैं तो पहले सीट्स और रैंक की जानकारी हासिल कर लें.
5 टॉप IITs के नाम
हिंदुस्तान में कुल 23 IITs हैं, जिनमें जोसा काउंसलिंग से एडमिशन मिलता है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग कैटेगरी में IIT Madras पहले नंबर पर है, IIT Delhi दूसरे नंबर पर, IIT Bombay तीसरे, IIT Kanpur चौथे और IIT खड़गपुर पांचवे नंबप पर है. आइए जानते हैं कि इन टॉप IITs में कंप्यूटर साइंस की कितनी सीटें और कितने रैंक पर एडमिशन मिलेगा.
| रैंक | IIT संस्थान |
|---|---|
| 1 | IIT मद्रास |
| 2 | IIT दिल्ली |
| 3 | IIT बॉम्बे |
| 4 | IIT कानपुर |
| 5 | IIT खड़गपुर |
हिंदुस्तान के टॉप IITs में कंप्यूटर साइंस में उपलब्ध सीट्स
2026 के डाटा के अनुसार, टॉप 5 IITs में कंप्यूटर साइंस ब्रांच की सीट्स इतनी थी-
IIT बॉम्बे- 198
IIT दिल्ली- 99
IIT मद्रास- 87
IIT कानपुर- 129
IIT खड़गपुर- 140
CS के लिए जनरल कैटेगरी में कितनी रैंक चाहिए?
जानकारी के अनुसार, टॉप IITs में CSE ब्रांच पाने के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को आमतौर पर AIR 100 से 1000 के बीच रैंक लानी होती है. हालांकि, अलग-अलग IIT और राउंड के हिसाब से यह रेंज बदल सकती है.
| IIT संस्थान | अनुमानित क्लोजिंग रैंक (AIR) |
|---|---|
| IIT बॉम्बे | 1 – 65 |
| IIT दिल्ली | 66 – 130 |
| IIT मद्रास | 130 – 180 |
| IIT कानपुर | 150 – 250 |
| IIT खड़गपुर | 200 – 350 |
ये सभी रैंक पिछले वर्षों के कटऑफ डेटा पर आधारित अनुमान हैं. हर साल JoSAA काउंसलिंग के दौरान रैंक में बदलाव हो सकता है. फाइनल सीट अलॉटमेंट JoSAA काउंसलिंग के जरिए ही होता है.
जोसा काउंसलिंग से कैसे मिलता है IIT में एडमिशन?
JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. IITs में एडमिशन के लिए JEE Advanced पास करने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. JoSAA 2026 के तहत रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया जारी है. राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी. आईआईटी में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने JEE Main क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद छात्रों को अपनी पसंद के अनुसार IITs और ब्रांच चुनना होगा.
यह भी पढ़ें- छात्रों को लगा धक्का! NIT Trichy में इस बार नहीं बढ़ी एक भी सीट
The post टॉप IIT में CSE ब्रांच पाने के लिए कितनी रैंक चाहिए? दूर करें कंफ्यूजन appeared first on Naya Vichar.