Samrat choudhary : पिछले 29 दिनों से बिहार में मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा का बाजार गर्म था. अब चर्चा खत्म हो चुकी है. यह तय हो गया है कि बिहार के अगले ‘चौधरी’ सम्राट ही होंगे. नया विचार डॉट कॉम ने अपने पाठकों को इस पूरे घटना क्रम की जानकारी 7 अप्रैल को ही दे दी थी. यह बताया था कि अब मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में सम्राट के नाम पर कोई कंफ्यूजन नहीं है. यह भी बता दिया था कि खरमास खत्म होने के बाद यानी 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना है. जो तय है. लेकिन अब वहीं से बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या यह सत्ता का ट्रांजिशन, प्लान्ड हैंडओवर…?
अभिभावक की भूमिका में नीतीश
माना जा रहा है कि यह बदलाव नहीं है बल्कि नीतीश कुमार का प्लान्ड हस्तांतरण है. तभी तो Nitish Kumar अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान से अब सम्राट के कंधे पर हाथ रखते नजर आए. नेतृत्वक जानकार भी ये मानते हैं कि भले ही इसे नीतीश युग का अंत कहा जा रहा हो, लेकिन यह नीतीश का अंत तो बिल्कुल भी नहीं है. मौजूदा तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है. Cm Nitish पूरे दिन सम्राट चौधरी के अभिभावक की भूमिका में नजर आए. बल्कि वो सुबह से सम्राट को अपने साथ लेकर घूमते नजर आए. उन्होंने आगे बढ़कर सेंट्रल हॉल के भीतर भी उनका सम्मान किया. और सभी सदस्यों से भी उनका सम्मान करने का आग्रह किया.
BREAKING
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नया विचार से सम्राट चौधरी बोले- हिंदुस्तान विकसित होगा, बिहार समृद्ध होगा. विकास और सुशासन को लेकर दिया भरोसा. नए नेतृत्व के साथ नए संकल्प की बात.#Patna #SamratChoudhary #BiharPolitics #PrabhatKhabar pic.twitter.com/BGfShF8UxV— Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 14, 2026
नीतीश ने अपने गले की माला पहनाई
सीएम नीतीश इस दौरान पूरी तरह से उत्साहित और ऊर्जावान नजर आ रहे थे. सम्राट को मुख्यमंत्री बनाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी. सीएम इतने उत्साहित थे कि नीतीश कुमार ने अपने गले की माला उतारकर सम्राट के गले में डाल दी.
बेटे की तरह झुके सम्राट
जब सीएम नीतीश ने अपने गले की माला सम्राट के गले में डाली तो सम्राट ने भी सीएम नीतीश के पांव बेटे की तरह झुककर छुए. इतना ही नहीं जब सम्राट ने वो माला उतारनी चाही, तब भी नीतीश कुमार ने वो माला उतारने से रोक दिया. इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उनके इस एक्शन को देखकर ये बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता कि सीएम नीतीश कहीं से कमजोर हैं.
BIG BREAKING
NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को पहनाई माला. सम्राट ने लिया आशीर्वाद. माला उतारने लगे तो नीतीश बोले- पहन के रखो. विधायकों से बोले- खड़े होकर ताली बजाइए. बैठक में गूंजती रही तालियां.#Patna #NitishKumar #SamratChoudhary #BiharPolitics… pic.twitter.com/Irq68DLB9h— Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 14, 2026
माला उतारने से क्यों रोका!
दरअसल, हिंदू संस्कृति में माला, विजय का प्रतीक होता है. विजय यानी जीत, सीएम नीतीश ने अपने गले की माला सम्राट के गले में डाली. जिसे बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है. माना जा रहा है यह एक संदेश है. जो सीएम नीतीश पूरे बिहार को दे रहे हैं. जिस तरह से सीएम नीतीश आज नजर आए वो ये बताने के लिए काफी है कि यह सत्ता का ट्रांजिशन (बदलाव) नहीं, हैंडओवर (हस्तांतरण) है. यहां (बिहार की नेतृत्व में) जो होगा वो नीतीश कुमार की मर्जी के अनुसार ही होगा. नीतीश कुमार ने सम्राट को अपने गले की माला पहनाकर उन्हें बिहार का सम्राट बनाया है.
“ए सब ताली बजाइए…”
सम्राट के कंधे पर हाथ रखकर नीतीश बोले- बहुत-बहुत अच्छा रहेगा. NDA विधायक दल की बैठक में दिखी नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की केमिस्ट्री#Patna #NitishKumar #SamratChoudhary #BiharPolitics #PrabhatKhabar @NitishKumar @samrat4bjp pic.twitter.com/sihsYubee2
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 14, 2026
अरे पहिने रहो ना!
यहां गौर करने वाली बात यह भी रही कि जब सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के गले वाली पहनाई गई माला उतारने की कोशिश की तो सीएम नीतीश ने उन्हें रोक दिया. उन्होंने कहा, अरे पहिने रहो ना! इसके बाद उन्होंने सदन के भीतर बैठे सभी सदस्यों की ओर इशारा कर ताली बजाने और आशीर्वाद देने को भ्ीा कहा. इसके बाद सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा और काफी देर तक थपथपाते रहे, जैसे कह रहे हों ‘यही मेरा उत्तराधिकारी है.’
पटना: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री. तारापुर से विधायक सम्राट चौधरी के पास कितनी संपत्ति है? आइए जानते हैं…#BiharPolitics #SamratChoudhary #NitishKumar #BiharCM #PoliticalUpdate #PrabhatKhabar pic.twitter.com/4puxNcCBc2
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 14, 2026
Also Read : राइफल-रिवॉल्वर से लेकर करोड़ों की जमीन तक, जानिए बिहार के नए CM सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति
The post ट्रांजिशन या प्लान्ड हैंडओवर? नीतीश का ‘आशीर्वाद’, सम्राट का उदय! माला पहनाकर बिहार को दिया नया ‘चौधरी’! appeared first on Naya Vichar.

