Jamshedpur Crime News, जमशेदपुर (निखिल सिन्हा की रिपोर्ट): लौहनगरी जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात हुई जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. एग्रीको रोड नंबर 2 के क्वार्टर नंबर L5/13 में रहने वाले आरपी सिंह ने अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर नृशंस हत्या कर दी. स्थिति ये थी कि इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी आरपी सिंह ने भागने की कोशिश नहीं की. उसने खुद 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और अपना जुर्म कबूल किया. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को उसी के क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया.
गर्भवती बेटी को भी नहीं बख्शा
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, हमला इतना भीषण था कि तीनों पीड़ितों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. आरोपी ने अपनी पत्नी, जवान बेटे और गर्भवती बेटी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. एक साथ तीन हत्याओं की समाचार फैलते ही इलाके में मातम और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है.
Also Read: CM हेमंत के निर्देश पर मासूम अदिति की तलाश में रेस हुई रांची पुलिस, सुराग देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
फॉरेंसिक टीम कर रही है जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस क्रूर हत्याकांड के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके.
Also Read: आपसी रंजिश में उजाड़ा घर: चतरा में बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
The post ट्रिपल मर्डर से दहला जमशेदपुर: पत्नी, बेटा व गर्भवती बेटी की हत्या कर पुलिस को फोन कर दी जानकारी, गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

