Hot News

ट्रेन के रक्षक निकले लूटेरे! GRP जवानों ने ही लूटा 1.44 करोड़ का सोना, SHO समेत कई आरोपी 

Bihar Gayaji Crime News: गया में चलती ट्रेन में हुई सोना लूट कांड का खुलासा होने के बाद प्रशासनी रेल पुलिस (GRP) के भीतर फैले भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की गई है. पटना रेल एसपी ने इस मामले में गया रेलवे थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की है. 

घटना क्या है ?  

यह घटना 21 नवंबर 2025 की है, जब हावड़ा–बीकानेर एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक कारोबारी के स्टाफ से कथित तौर पर एक किलोग्राम सोना लूट लिया गया था. इस मामले में 29 नवंबर को गया रेलवे थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 

जांच में सामने आई थान प्रभारी की भूमिका 

पटना रेल एसपी के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का विश्लेषण किया, जिसमें गया रेलवे थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आई. इसके बाद गया रेलवे स्टेशन हाउस ऑफिसर राजेश कुमार सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. उन्हें रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले की गहन जांच के लिए तीन डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के अनुसार, GRP के जवानों ने ट्रेन में यात्रा कर रहे धनंजय शाश्वत के साथ मारपीट की और उनसे करीब 1.44 करोड़ रुपये मूल्य का एक किलोग्राम सोना लूट लिया. यह घटना ट्रेन के गया जंक्शन पहुंचने से पहले की बताई जा रही है. वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित को टिकट जारी कर ट्रेन से भेज दिया और घटना की जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी. 

Also read: नए साल के पहले ही दिन हुई दिल दहला देने वाली घटना! युवक की गला रेतकर हत्या 

फरार आरोपियों की तलाश जारी

राजेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. फरार पुलिसकर्मियों में करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजनजय कुमार, आनंद मोहन, परवेज आलम और पूर्व रेल पुलिस चालक सीताराम शामिल हैं. सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. 

The post ट्रेन के रक्षक निकले लूटेरे! GRP जवानों ने ही लूटा 1.44 करोड़ का सोना, SHO समेत कई आरोपी  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top