Hot News

ट्रोलिंग की शिकार हुईं शहीद की पत्नी, महिला आयोग समर्थन में आया सामने 

Vinay Narwal Wife Get Troll: पहलगाम हमले में शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी को लगातार सोशल मीडिया पर उनके एक बयान के कारण ट्रोल किया जा रहा है. जिसके बाद अब राष्ट्रीय स्त्री आयोग हिमांशी के समर्थन में सामने आया है. आयोग ने हिमांशी का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी स्त्री को उसकी सोच-विचार लोगों के सामने प्रकट करने के लिए ट्रोल करना सही नहीं है. इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कुछ दिनों पहले हिमांशी अपने परिवार वालों के साथ जा रही थीं, तभी मीडियावाले आते हैं और उनसे पहलगाम हमले के बारे में सवाल करते हैं. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हिमांशी कहती हैं कि मैं देश के लोगों से कहना चाहती हूं कि वे विनय के लिए प्रार्थना करें कि वह जहां भी रहें, शांति से रहें. मैं चाहती हूं कि हमें न्याय मिले, लेकिन इस घटना के कारण कश्मीरी लोगों या किसी विशेष धर्म समुदाय के लोगों के प्रति मन में नफरत न पाले. किसी भी कश्मीरी या विशेष धर्म समुदाय के लोगों के प्रति नफरत न फैलाएं. मैं देख रही हूं कि लगातार उनके लिए नफरत फैलाई जा रही है. कृपया आप लोग ऐसा न करें. हम बस शांति चाहते हैं, सिर्फ शांति.

हिमांशी के इस बयान के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने हिमांशी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि हिमांशी ऐसी घटना के बाद भी इस तरह के बयान कैसे दे सकती हैं. सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा उन पर ऐसा फूटा कि बस कुछ घंटों में ही उनके इस पोस्ट को हजारों लोगों ने रीपोस्ट कर उन पर तंज कसा.

यह भी पढ़े: Train Cancelled List: यात्रा पर निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द

The post ट्रोलिंग की शिकार हुईं शहीद की पत्नी, स्त्री आयोग समर्थन में आया सामने  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top