Hot News

तृणमूल नेता आशिष बंद्योपाध्याय की मौत, पार्टी कार्यालय में फांसी पर झूलता मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

बीरभूम जिले के रामपुरहाट से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज समाचार सामने आ रही है. पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और रामपुरहाट के पूर्व विधायक आशिष बंद्योपाध्याय की मौत की समाचार से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह उनका शव उनके घर के समीप स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला.

आत्महत्या मानकर जांच कर रही पुलिस

घटना की समाचार फैलते ही रामपुरहाट में सनसनी फैल गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा. आशिष बंद्योपाध्याय की मौत की समाचार सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है.

तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में थे शामिल

आशिष बंद्योपाध्याय लंबे समय तक रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे और पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के पद पर भी रहे. वह बीरभूम की नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं. बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस कोर कमेटी के चेयरपर्सन भी थे. हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल की जांच के साथ-साथ आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले उनकी गतिविधियां कैसी थीं और आखिर किन परिस्थितियों में यह दुखद घटना हुई. मौत की सूचना मिलते ही रामपुरहाट और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट रहे हैं.

घर के बगल में ही है कार्यालय

पूर्व राज्य मंत्री और तृणमूल विधायक आशिष बनर्जी ममता बनर्जी के कार्यकाल में वे बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष रह चुके थे. उनके घर के बगल में ही पार्टी कार्यालय है। उनका लटका हुआ शव आज सुबह उसी पार्टी कार्यालय से बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग वहां जमा हो गए. हालांकि, पता चला है कि पूर्व विधायक के घर के सामने किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

मौत का कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्री का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. पूर्व उपाध्यक्ष की मृत्यु का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा. रामपुरहाट पुलिस स्टेशन ने घटना की जांच शुरू कर दी है. आशिष के समर्थकों में गम का माहौल है. कई लोग दहाड़ मारकर रो रहे हैं.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

The post तृणमूल नेता आशिष बंद्योपाध्याय की मौत, पार्टी कार्यालय में फांसी पर झूलता मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top