Hot News

दूसरे दौर की वार्ता में भी नहीं बनी सहमति, छात्रों का विधानसभा घेराव 10 अगस्त को

सुनील चौधरी /राजलक्ष्मी की रिपोर्ट

रांची. प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और राज्य प्रशासन के बीच शनिवार को दूसरे दौर की वार्ता हुई. बैठक में भी छात्रों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन सकी. छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक पूरी परीक्षा रद्द करने की उनकी मांग नहीं मानी जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा. छात्रों ने 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को भी जारी रखने की घोषणा की है.

मंत्रियों ने मांगें सुनीं, धरना स्थगित करने की अपील 

प्रशासन की ओर से वार्ता में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव और सुदिव्य कुमार शामिल हुए. मंत्रियों ने छात्रों की मांगों और उनके सुझावों को गंभीरता से सुना. प्रशासन की ओर से छात्रों से धरना स्थगित करने का आग्रह किया गया. साथ ही कहा गया कि छात्रों की ओर से दिये जाने वाले सुझावों पर प्रशासन विचार करेगी.

पूरे राज्य के छात्रों से मांगा सुझाव

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि प्रशासन केवल आंदोलन कर रहे छात्रों से ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के छात्रों से प्रतियोगी परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी एवं सशक्त बनाने के लिए सुझाव मांग रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी हिस्से का छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार से संबंधित अपना सुझाव प्रशासन तक पहुंचा सकता है. इसके लिए मंत्री ने अपना ईमेल आइडी भी जारी किया है.

ये भी पढ़ें: स्थानांतरण आदेश पर झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने उठाए सवाल, प्रशासन से पुनर्विचार की मांग

छात्रों की समस्याओं पर सुझाव लेकर प्रशासन करेगी जरूरी कार्रवाई 

प्रशासन की ओर से कहा गया कि छात्रों की समस्याओं को समझने और परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी पक्षों से सुझाव लिये जायेंगे. प्रशासन इन सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई करेगी.

मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

वहीं, छात्रों ने कहा कि वे अपनी मुख्य मांग से पीछे हटने वाले नहीं हैं. छात्रों का कहना है कि जब तक पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग पर प्रशासन स्पष्ट निर्णय नहीं लेती है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा. छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करने की भी घोषणा की है.

खत्म हुई वार्ता, आंदोलन रहेगा जारी

वार्ता खत्म होने के बाद छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है. वहीं, प्रशासन अब 4 अन्य दलों से भी बातचीत करेगी.

ये भी पढ़ें: RIMS में विभागाध्यक्षों के रोटेशन पर ब्रेक, 60 डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री और सचिव को लिखा पत्र

The post दूसरे दौर की वार्ता में भी नहीं बनी सहमति, छात्रों का विधानसभा घेराव 10 अगस्त को appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top