Samrat Chaudhary: बिहार के कई हिस्सों में हर साल बाढ़ की वजह से परेशानी लोगों को झेलनी पड़ती है. नेपाल में होने वाली मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार में खतरा बढ़ जाता है. हर साल की तरह इस साल भी पहले ही प्रशासन की तरफ से रोकथाम की तैयारी कर ली गई. ऐसे में आज एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी बाढ़ का जिक्र किया.
सीएम बोले- चार नदियां कर रहीं बिहार को बर्बाद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार दुनिया की सबसे घनी आबादी वाला राज्य है. बिहार एक ओर जहां सुखाड़ से परेशान रहता है तो दूसरी ओर बाढ़ भी बिहार को बर्बाद करती है. नेपाल के पानी से सबसे ज्यादा परेशानी होती है. चार बड़ी नदियां बिहार को बर्बाद कर रहीं हैं. सीएम सम्राट चौधरी ‘ईस्टर्न जोनल कॉन्फ्रेंस-कम-कंसल्टेशन ऑन मिसिंग एंड ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए.
नदियों को लेकर बताई प्लानिंग
इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि साउथ बिहार से डेढ़ गुनी आबादी नॉर्थ बिहार में रहती है. 22 में 15 जिले के बाढ़ प्रभावित हैं. लेकिन, अब दो हजार गांव ही हाई रिस्क जोन में हैं. कहा कि बिहार में पहले 22 लाख हेक्टेयर ही खेती की जमीन थी. अब सिर्फ नॉर्थ बिहार में 32 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था है. गंगा, गंडक और कोसी नदी को पूरी तरह से व्यवस्थित किया जायेगा.
गंगा और कोसी के जलस्तर में बढ़ोतरी
गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से नवगछिया पुलिस जिला के तटवर्ती इलाकों में तटबंधों पर दबाव बढ़ने लगा है. शनिवार सुबह 6 बजे जारी जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस्माईलपुर-बिंद टोली, राघोपुर, मदरौनी और जेबी चोरहर चारों प्रमुख जगहों पर नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
इन मुद्दों पर भी की चर्चा
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की. उन्होंने कहा, पूरे बिहार में छह महीने में स्टील, न्यूक्लियर प्लांट लगाने की निवेशकों ने सहमति दी है. 51 लाख करोड़ रुपये का निवेश बिहार में होगा. कहा कि बिहार में इंडस्ट्री आयेगी, तभी लोग स्थिर होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा में पढ़ने वाला और पढ़ाने वाले दोनों बिहारी हैं. देश में एक तिहाई अधिकारी बिहार और यूपी से हैं. हमारे पास टॉप और बॉटम दोनों हमारे पास हैं. इनके लिए बिहार में ही इंतजाम किया जा रहा है.
Also Read:‘कुछ लोगों का लक्षण सुधरने वाला नहीं’, RJD विधायक भाई वीरेंद्र फिर भड़के, प्रशासन को भी निशाने पर लिया
The post बिहार के 15 जिले बाढ़ प्रभावित, 2 हजार गांव हाई रिस्क जोन में, CM सम्राट ने नदियों को लेकर बताया प्लान appeared first on Naya Vichar.

