Heatwave Warning: तेलंगाना के राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को कहा कि राज्य में लू की चपेट में आने के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है. रेड्डी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा- जयशंकर भूपलपल्ली जिले में चार लोगों की मौत हुई जबकि वारंगल, करीमनगर और निजामाबाद में तीन-तीन और जोगुलम्बा गडवाल, रंगा रेड्डी और सूर्यापेट जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. उन्होंने कहा कि प्रशासन मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी.
बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है. जबकि बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अन्य जगहों के लिए भी लू का अलर्ट जारी किया गया है. कई क्षेत्रों में रातें भी गर्म रहेंगी और उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी.
Heatwave Warning for (23.05.2026) 🌡️🔥
Severe heat wave conditions likely over parts of East MP, East UP & Vidarbha, with heat wave alerts across Bihar, Rajasthan, Telangana, Jharkhand, Odisha, Chhattisgarh and more. Warm nights and hot-humid conditions will add to the… pic.twitter.com/sZr1kd5gXQ
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 23, 2026
राजस्थान में गर्मी के और भीषण होने का अनुमान
राजस्थान में गर्मी का दौर जारी है और मौसम विभाग ने रविवार से इसके और भीषण होने का पूर्वानुमान जताया है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 24 मई से तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ोतरी होने व राज्य के कुछ भागों में उष्णलहर व कहीं-कहीं तीव्र उष्णलहर का अनुमान है. हालांकि, आज शनिवार को राज्य के कुछ भागों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवा चलने से गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है.
The post तेलंगाना में लू का कहर: 16 लोगों की मौत, झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

