Trisha Krishnan: साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी नई फिल्म करुप्पु को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच तृषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वीडियो में थलापति विजय का नाम सुनते ही तृषा का रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है.
थिएटर विजिट के दौरान हुआ मजेदार मोमेंट
‘करुप्पु’ के मॉर्निंग शो के दौरान चेन्नई के रोहिणी थिएटर में खास माहौल देखने को मिला. फिल्म की टीम अचानक थिएटर पहुंची, जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो गई. इस दौरान डायरेक्टर आरजे बालाजी, तृषा कृष्णन, म्यूजिक कंपोजर साई अभ्यंकर और कार्थी भी मौजूद थे.
“Thalapathy ah kettenu sollunga”
Trisha replies, “Kandipa” 😅❤️ pic.twitter.com/CLZUTP3QIn— Deepu (@deepu_drops) May 15, 2026
थिएटर से बाहर निकलते वक्त फैंस ने तृषा से कहा, “थलापति विजय को हमारी तरफ से नमस्ते कहना.” यह सुनते ही अभिनेत्री मुस्कुराने लगीं और शर्माते हुए उन्होंने जवाब दिया, “ऑफ कोर्स.” उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फैंस को पसंद है विजय-तृषा की जोड़ी
तृषा कृष्णन और थलापति विजय को कोलीवुड की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है. इनमें गिल्ली, थिरुपाची, आथी, कुरुवी और लियो जैसी फिल्में शामिल हैं. पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं होती रही हैं, हालांकि दोनों ने कभी इन समाचारों पर खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी.
यह भी पढ़ें: वरुण धवन की फिल्म को बताया गया ‘सैंडविच’ की कॉपी, अब सामने आई सच्चाई
The post थलापति विजय का नाम सुनते ही ब्लश करने लगीं तृषा कृष्णन, वीडियो इंटरनेट पर वायरल appeared first on Naya Vichar.

