Hot News

दिल्ली पुलिस का हाईअलर्ट: मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में झारखंड के भी 2 लोग, सूचना देने वाले को इनाम

रांची: आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं. सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है. साथ ही 19 मोस्ट वांटेड आतंकवादियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चिपका दिए हैं. इन आतंकियों की सूची में अल-कायदा (AQIS) से जुड़े झारखंड के 2 वांटेड आतंकी चतरा निवासी अबू सूफियान और जमशेदपुर के आजादनगर के रहने वाले सैयद मोहम्मद अर्शियान के नाम और तस्वीरें भी शामिल हैं.

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लगे पोस्टर

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने जनता से सहयोग मांगा है. इसलिए ये पोस्टर दिल्ली के मुख्य बाजारों, बस टर्मिनलों, रेलवे स्टेशनों और मेट्रो स्टेशनों जैसी अत्यधिक भीड़-भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए हैं. पोस्टरों में अल-कायदा (AQIS), इंडियन मुजाहिदीन (IM) और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF), बब्बर खालसा इंटरनेशनल जैसे विभिन्न खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े वांटेड आतंकियों की तस्वीरें शामिल हैं. दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या इन आतंकियों के संबंध में जानकारी मिलने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें. सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और उचित इनाम भी दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Student Silent March: हाथों में फूल, लेकिन जुबां रही खामोश, रांची में छात्रों ने निकाला साइलेंट मार्च

पोस्टर में शामिल प्रमुख ‘मोस्ट वांटेड’ नाम

  • झारखंड के वांटेड आतंकी: अबू सूफियान (चतरा), सैयद मोहम्मद अर्शियान (जमशेदपुर), मोहम्मद शर्जील अख्तर, इसका कनेक्शन अल-कायदा (AQIS) और इंडियन मुजाहिदीन (IM) से जुड़ा है.
  • वहीं, रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल का संबंध इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा है.

खालिस्तानी आतंकी संगठन

हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला, वधावा सिंह बब्बर, गुरमीत सिंह बग्गा का सीधा संबंध खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा ग्रुप से है. वहीं, रंजीत सिंह उर्फ नीता और परमजीत सिंह पम्मा का कनेक्शन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से है.

ये भी पढ़ें: अब जेल से बाहर जाकर काम करेंगे बंदी! घाघीडीह में शुरू होगी ओपन बैरक की व्यवस्था

The post दिल्ली पुलिस का हाईअलर्ट: मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में झारखंड के भी 2 लोग, सूचना देने वाले को इनाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top