Pappu Yadav: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला दिल्ली स्थित उनके आवास पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का है. मीडिया से बातचीत के दौरान अचानक दो युवक वहां पहुंच गए और उनसे बहस करने लगे. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और धक्कामुक्की शुरू हो गई.
सनातन के अपमान का आरोप, फिर हुई नोकझोंक
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दोनों युवकों ने पप्पू यादव पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई. विवाद बढ़ने पर एक युवक ने कथित तौर पर चप्पल निकालकर उनकी ओर फेंकने की कोशिश की.
इसके बाद वहां मौजूद समर्थकों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया. कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. दोनों युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
पप्पू यादव का दावा- ‘हाथ में चाकू था, मुझे मारने आए थे’
घटना के बाद पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि दोनों युवक उन्हें मारने की नीयत से आए थे. उन्होंने दावा किया, “उनके हाथ में चाकू था. वे मुझे मारने आए थे.”
हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
समाचार अपडेट की जा रही है
The post दिल्ली में पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, धक्कामुक्की के बाद बोले- हाथ में चाकू था, मुझे मारने आए थे appeared first on Naya Vichar.
