Shibu Soren Padma Bhushan: दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन को मिलनेवाला पद्मभूषण सम्मान मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा. इस सम्मान को उनकी पत्नी रूपी सोरेन ग्रहण करेंगी. मौके पर बहू कल्पना सोरेन भी साथ में रहेंगी. दोनों ही सोमवार को दिल्ली रवाना हो गई हैं. इससे पहले खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शिबू को मिलनेवाले सम्मान को ग्रहण करने की बात सामने आई थी. लेकिन सोमवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि सम्मान ग्रहण करने रूपी सोरेन और कल्पना सोरेन जाएंगी.
मरणोपरांत दिया जा रहा सम्मान
शिबू सोरेन को यह नागरिक सम्मान सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे सार्थक योगदान और झारखंड राज्य के गठन में ऐतिहासिक भूमिका निभाने के लिए दिया जा रहा है. यह सम्मान देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान और लंबे संघर्ष को समर्पित है. उन्होंने आदिवासियों के अधिकार, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर लंबे समय तक लगातार संघर्ष किया. उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज को नेतृत्वक पहचान और आवाज मिली. शिबू सोरेन का निधन चार अगस्त 2025 को लंबी बीमारी के बाद हो गया था. मरणोपरांत उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है.
झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा. राष्ट्रपति भवन में उनकी पत्नी रूपी सोरेन और बहू कल्पना सोरेन सम्मान ग्रहण करेंगी.#ShibuSoren #PadmaBhushan #DishomGuru #KalpanaSoren #RupiSoren #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/R6P7TEeRGn
— Naya Vichar Jharkhand (@jharkhand_pk) June 22, 2026
25 जनवरी को हुई थी घोषणा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित करने की घोषणा गृह मंत्रालय द्वारा 25 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी.
झारखंड के लिए गौरव का क्षण
शिबू सोरेन को पद्मभूषण से सम्मानित किया जाना झारखंड के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है. उनके समर्थकों और झामुमो कार्यकर्ताओं में इस सम्मान को लेकर विशेष उत्साह है.
यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले
यह भी पढ़ें: बारिश भी नहीं रोक पाई स्त्रीओं का उत्साह, नोवामुंडी की महुदी में 178 नौनिहालों का बना बाल आधार कार्ड
The post दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मिलेगा पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन करेंगी ग्रहण appeared first on Naya Vichar.

