Hot News

नई Citroen eC3 X खरीदने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा वेरिएंट है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी

हाल ही में Citroen ने नई 2026 Citroen eC3 X Electric हिंदुस्तानीय ऑटो मार्केट में लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है, जो पुराने मॉडल के मुकाबले करीब 1.74 लाख रुपये कम है. ऐसे में अगर आप भी Citroen eC3 X खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सिर्फ इसकी कीमत जानना काफी नहीं है. असली सवाल यह है कि कौन-सा वेरिएंट आपके लिए सबसे ज्यादा वैल्यू देगा. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसमें Live, Live (O) और Shine शामिल है. इनकी कीमत और फीचर्स भी एक-दूसरे से काफी अलग हैं. ऐसे में खरीदने से पहले यह जानना जरूरी है कि किस वेरिएंट में क्या-क्या मिलता है और कौन-सा मॉडल आपके बजट और जरूरत के हिसाब से सबसे बेहतर रहेगा.

Live वेरिएंट: जरूरी फीचर्स के साथ एंट्री-लेवल ऑप्शन

यह eC3 X का बेस वेरिएंट है, जिसमें रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें हैलोजन हेडलैंप, 15-इंच स्टील व्हील्स, रियर पार्किंग सेंसर, रिमोट कीलेस एंट्री, फैब्रिक सीट्स और मैनुअल एसी मिलता है. इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Eco और Power ड्राइव मोड, पावर विंडो, फोल्ड-फ्लैट रियर सीट और 12V सॉकेट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. सुरक्षा के लिए इसमें 4 एयरबैग, ABS के साथ EBD, सीटबेल्ट रिमाइंडर, चाइल्ड लॉक और पंचर रिपेयर किट भी मिलती है.

Live (O): ज्यादा टेक्नोलॉजी और बेहतर कनेक्टिविटी

Live (O) वेरिएंट में बेस मॉडल के सभी फीचर्स के साथ कुछ एडिशनल सुविधाएं जोड़ी गई हैं. इसकी कीमत 12.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें व्हील कवर, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और 9.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. यह सिस्टम वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है. इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और रिवर्स पार्किंग कैमरा भी दिया गया है.

Shine: फीचर्स से भरपूर टॉप मॉडल

अगर आप ज्यादा प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो Shine वेरिएंट सबसे बेहतर ऑप्शन है. इसकी कीमत 13.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, LED DRLs, फ्रंट फॉग लैंप, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और बॉडी कलर बंपर दिए गए हैं. इंटीरियर में ब्लू एक्सेंट वाली लेदरेट सीट्स, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जर, 10.2 इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम और My Citroen Connect कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है. इसके अलावा हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो डिमिंग IRVM, USB चार्जिंग पोर्ट, रियर वाइपर, डिफॉगर और 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है. सुरक्षा के लिहाज से यह वेरिएंट सबसे आगे है. इसमें 6 एयरबैग और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट की सुविधा मिलती है.

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

नई Citroen eC3 X में 29.2kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 325 किलोमीटर तक की MIDC-सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करता है. इलेक्ट्रिक मोटर 57hp की पावर और 143Nm का टॉर्क जेनरेट करती है. यह कार 0 से 60kmph की रफ्तार सिर्फ 6.8 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 107kmph है. चार्जिंग की बात करें, तो AC चार्जर से बैटरी को 10% से 100% तक चार्ज करने में लगभग 10 घंटे 30 मिनट का समय लगता है. वहीं DC फास्ट चार्जर से 10% से 80% तक चार्ज होने में केवल 57 मिनट लगते हैं.

कौन-सा वेरिएंट खरीदना चाहिए?

अगर आपका बजट कम है और आपको सिर्फ बेसिक फीचर्स चाहिए, तो बेस वेरिएंट ठीक रहेगा. हालांकि इसमें टचस्क्रीन, रिवर्स कैमरा और वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं, जो आज के समय में काफी जरूरी मानी जाती हैं. वहीं, सिर्फ 40,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पर आपको मिड वेरिएंट में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, रिवर्स कैमरा, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और लेदरेट सीट्स जैसी सुविधाएं मिल जाएंगे. इसलिए यह वेरिएंट कीमत और फीचर्स के बीच सबसे अच्छा बैलेंस ऑफर करता है. इसके अलावा, अगर आप बजट ज्यादा है और आप ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, तो फिर Shine वेरिएंट खरीदना अच्छा रहेगा. हालांकि देखा जाए, तो Live (O) सबसे समझदारी भरा ऑप्शन है, क्योंकि यह ज्यादा कीमत बढ़ाए बिना रोजमर्रा के इस्तेमाल के लगभग सभी जरूरी फीचर्स ऑफर करता है. आखिरी फैसला आपके बजट और जरूरत पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें: Force Motors ने बनाया Mercedes-Benz का 2 लाखवां इंजन, Make in India की नई मिसाल

The post नई Citroen eC3 X खरीदने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा वेरिएंट है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top