Hot News

नालंदा में यात्रियों से भरी बस में दौड़ा करेंट, घर से 1KM पहले पति-पत्नी की मौत, कई जख्मी

गिरियक (नालंदा) से रामावतार की रिपोर्ट
Nalanda Bus Electrocution : नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र के पास यात्रियों से भरी बस की छत पर रखी साइकिल में 11 हजार वोल्ट का तार सट गया, जिससे बस में करेंट दौड़ गयी. इसकी चपेट में आने से दो यात्रियों की जान चली गयी है. साथ ही कई यात्रियों के झुलसने की सूचना है. करेंट का झटका इतना जोरदार था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला.

जानकारी के अनुसार, बस की छत पर साइकिल रखी हुई थी, जो सड़क के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार से सट गयी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी और बस में करेंट दौड़ने से कई यात्री जख्मी हो गये. बस गिरियक के घोसरावां से बिहारशरीफ की ओर जा रही थी. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी. आगे अस्पताल में इलाजरत लोगों की तस्वीरें देखें…

दंपति के घर पहुंचने से एक किमी पहले हुआ हादसा

यह घटना पावापुरी समवशरण मंदिर के पास घटी. बस पर ईंट भट्ठा से काम कर लौट रहे करीब 25 मजदूर सवार थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को विम्स (VIMS) अस्पताल लाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया. मरने वालों में पति-पत्नी शामिल हैं, जिनकी पहचान घोसरावां निवासी 40 वर्षीय रुदल मांझी (पिता- राजेंद्र मांझी) और उनकी पत्नी 35 वर्षीय फूलो देवी के रूप में हुई है. इनका घर पहुँचने में मात्र 1 किलोमीटर का फासला बचा था कि यह घटना घट गई.

अस्पताल पहुंचे बीडीओ और सीओ

इस हादसे में बस सवार अन्य सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिनमें स्त्री और पुरुष दोनों शामिल हैं. घटना के बाद गिरियक और पावापुरी थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची. वहीं सूचना मिलने के बाद बीडीओ और सीओ भी अस्पताल पहुंचे और घायल लोगों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की.

The post नालंदा में यात्रियों से भरी बस में दौड़ा करेंट, घर से 1KM पहले पति-पत्नी की मौत, कई जख्मी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top