Hot News

नितिन नबीन ने किया बीजेपी की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल को मिली अहम जिम्मेदारी

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ स्त्रीओं और युवाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, संगठन में हुए इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.

वसुंधरा राजे समेत 13 नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बीजेपी की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, हिंदुस्तानी प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालने वाले सभी साथियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि इस ऊर्जावान टीम के पास जहां संगठन का भरपूर अनुभव है, वहीं जमीनी स्तर पर भी मजबूत जुड़ाव है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये साथी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ जनकल्याण के कार्यों को भी आगे बढ़ाएंगे. सभी को मेरी ढेरों शुभकामनाएं.

स्मृति ईरानी समेत 8 नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी

बीजेपी ने विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है. वहीं बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बने रहेंगे. शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है.

16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया

नई टीम में कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश पटेल, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है.

पीयूष गोयल को खजाने की जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है. वहीं संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक बनाया गया है.

मोर्चों और मीडिया टीम में भी बदलाव

हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को स्त्री मोर्चा और अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है. बंसीलाल गुर्जर किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत एसटी मोर्चा और कुंवर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा संभालेंगे.

अमित मालवीय की जगह नई सोशल मीडिया टीम

अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक और दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है. प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया सह संयोजक होंगे. नई टीम में उत्तर प्रदेश से भी कई नेताओं को जगह मिली है, जिससे चुनावी राज्य में बीजेपी की संगठनात्मक रणनीति का संकेत मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: विशाखापत्तनम में जूनियर डॉक्टरों की 8 दिन से हड़ताल, जानिए क्या हैं उनकी 3 प्रमुख मांगें

The post नितिन नबीन ने किया बीजेपी की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल को मिली अहम जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top