Hot News

नितिन नवीन वाली बांकीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को होगी वोटिंग, इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Bankipur Bypoll Date: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है. चुनाव आयोग ने गुरुवार को तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया. इसके तहत बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे.

6 जुलाई से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी. इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी.

  • 6 जुलाई: अधिसूचना जारी और नामांकन शुरू
  • 13 जुलाई: नामांकन की अंतिम तिथि
  • 14 जुलाई: नामांकन पत्रों की जांच
  • 16 जुलाई: नाम वापस लेने की अंतिम तिथि
  • 30 जुलाई: मतदान
  • 3 अगस्त: मतगणना और परिणाम

क्यों खाली हुई बांकीपुर सीट?

बांकीपुर विधानसभा सीट नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी. इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव का ऐलान हुआ है. यह उपचुनाव 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के आधार पर कराया जाएगा.

बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती है सीट

बांकीपुर विधानसभा सीट को लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है. इस सीट से नितिन नवीन लगातार जीत दर्ज करते रहे हैं. यही वजह है कि इसे भाजपा का अभेद किला भी कहा जाता है. अब उनके चुनाव मैदान से बाहर होने के बाद इस सीट पर मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है. सभी प्रमुख नेतृत्वक दलों की नजर इस उपचुनाव पर टिकी हुई है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

दिलचस्प होगा चुनावी मुकाबला

पटना की सबसे अहम विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर पर इस बार सभी दल पूरी ताकत झोंक सकते हैं. भाजपा के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती होगी, जबकि विपक्ष इसे अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगा. उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद इस सीट का चुनावी मुकाबला और रोचक होने की संभावना है.

Also Read: CM सम्राट ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, अब 15 मिनट में तय होगी 6.2 किमी की दूरी, जानें किराया

The post नितिन नवीन वाली बांकीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को होगी वोटिंग, इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top