CIMP Global AI Partnership: बिहार के मैनेजमेंट छात्रों के लिए ग्लोबल स्तर पर नई तकनीक सीखने का रास्ता खुला है. चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना (CIMP) ने दक्षिण कोरिया की अजू यूनिवर्सिटी (Ajou University) के साथ एक अहम समझौता किया है.
इस साझेदारी के तहत सीआईएमपी के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल तकनीक, सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन से जुड़े ट्रेनिंग व रिसर्च प्रोजेक्ट्स में भाग लेने का सीधा अवसर मिलेगा. दोनों संस्थान मिलकर कई साझा कोर्स शुरू करेंगे. साथ ही छात्र-टीचर्स का एक्सचेंज होगा और मिलकर रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा.
CIMP Patna: 7 दिन से 1 महीने तक के विशेष सर्टिफिकेट प्रोग्राम होंगे शुरू
इस समझौते के तहत छात्रों के लिए तीन प्रमुख मॉड्यूल तैयार किए गए हैं.
- 7 दिवसीय एआई फ्यूचर लीडर्स प्रोग्राम: इसमें छात्रों को एआई के बेसिक्स सिखाए जाएंगे. साथ ही वर्किंग मॉडल बनाने और अपने नए आइडिया की प्रेजेंटेशन देने की ट्रेनिंग मिलेगी.
- 1 महीने का एग्जीक्यूटिव सर्टिफिकेट कोर्स: इसमें एआई संचालित डिजिटल बदलाव पर फोकस रहेगा. इसके तहत कॉर्पोरेट और प्रशासनी संस्थानों में एआई लागू करने की रणनीतियां सिखाई जाएंगी.
- 15 दिवसीय गहन अध्ययन कार्यक्रम: कोरिया-हिंदुस्तान सहयोग के तहत आयोजित होने वाले इस 15 दिनों के कोर्स में छात्र दक्षिण कोरिया के तकनीकी माहौल और उद्योगों का सीधा दौरा करेंगे.
ये भी पढ़ें: IGNOU ने शुरू किया 1 साल का स्पेशल MA प्रोग्राम, फीस सिर्फ 8 हजार, जानें कौन ले सकता है एडमिशन
छात्र और फैकल्टी एक्सचेंज के साथ संयुक्त रिसर्च पर जोर
अजू यूनिवर्सिटी रोबोटिक्स, आईसीटी (सूचना एवं संचार तकनीक) और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में अपनी उच्च तकनीकी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है.
वहीं CIMP जलवायु वित्त (क्लाइमेट फाइनेंस), ईएसजी (ESG), सामाजिक उद्यमिता और समावेशी विकास पर शोध कार्य करता है. दोनों संस्थान इन क्षेत्रों को मिलाकर ऐसी रिसर्च करेंगे, जो सीधे तौर पर उद्योग और शासन से जुड़ी जमीनी समस्याओं का हल निकाल सके.
CIMP Patna: ग्लोबल स्तर के AI लीडर्स तैयार करना मुख्य लक्ष्य
यह करार दोनों देशों के ज्ञान और नवाचार को जोड़ने का काम करेगा. इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य ऐसे भावी लीडर्स तैयार करना है, जो डिजिटल तकनीक और एआई का इस्तेमाल सतत और समावेशी विकास के लिए कर सकें. इसके जरिए पटना के छात्रों को वैश्विक स्तर की तकनीकी समझ हासिल होगी, जिससे उनके करियर और प्लेसमेंट को नई दिशा मिलेगी.
ये भी पढ़ें: दानापुर में 22 सितंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, बिहार के 7 जिलों के साथ झारखंड के अभ्यर्थियों का भी शेड्यूल जारी
The post पटना के छात्रों को दक्षिण कोरिया में मिलेगा AI ट्रेनिंग का मौका, CIMP Patna का अजू यूनिवर्सिटी के साथ टाई-अप appeared first on Naya Vichar.

